आईपीएल 2026 ऋषभ पंत और लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए बेहद निराशाजनक साबित हुआ. टीम सिर्फ 8 अंकों के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गई, जबकि पंत बल्लेबाजी और कप्तानी दोनों में संघर्ष करते नजर आए. इसके बाद टीम डायरेक्टर टॉम मूडी के बयान ने नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है. “रीसेट” और लीडरशिप पर समीक्षा की बात के बाद अब सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे हैं कि क्या एलएसजी अगले सीजन से पहले कप्तानी में बड़ा बदलाव कर सकती है.