पटना पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद की है. संयुक्त कार्रवाई में कुल 28 हजार 630 बोतल कफ सिरप जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 90 लाख रुपये आंकी गई है.