नीट यूजी 2026 परीक्षा से पहले एनटीए ने देशभर के परीक्षा केंद्रों पर मॉक ड्रिल कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का परीक्षण किया है. हालिया विवादों के बाद एजेंसी इस बार किसी भी तरह की चूक से बचना चाहती है. प्रश्नपत्र सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी, बायोमेट्रिक सत्यापन और तकनीकी व्यवस्थाओं की जांच की गई. परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों छात्रों की नजर अब परीक्षा दिवस की व्यवस्थाओं पर टिकी है.