वाराणसी के एक सीएनजी पंप में भीषण आग लग गई. आग इतनी तेज़ थी कि इसकी लपटें 40 फीट की ऊंचाई तक पहुंच गईं. हादसा तब हुआ जब एक गाड़ी में सीएनजी भरी जा रही थी. अचानक गैس लीक और शॉर्ट सर्किट की वजह से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. यहाँ भारी अफरातफरी मच गई और कर्मचारी अपनी जान बचाकर भागने लगे. शुरुआती जांच में पता चला कि गैस लीक और विद्युत शॉर्ट सर्किट इस हादसे के मुख्य कारण थे.