यूपी में हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव के श्मशान घाट से चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है. यहां एक युवक जलती चिता की आग से हुक्का सुलगाता दिखाई दे रहा है. 75 वर्षीय महिला के अंतिम संस्कार के बाद यह हरकत की गई. युवक के साथी वीडियो बनाते रहे.