मेरठ के कंकरखेड़ा स्थित शीला हॉस्पिटल पर बागपत निवासी बुजुर्ग मोहम्मद अशरफ को HIV पॉजिटिव बताकर इलाज के नाम पर करीब दो लाख रुपये लेने का आरोप लगा है. परिवार का कहना है कि 19 अप्रैल को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जांच के बाद अस्पताल ने उन्हें HIV पॉजिटिव बताया और इलाज शुरू कर दिया.