8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के बीच उत्सुकता बढ़ी हुई है. आयोग ने सुझाव और सिफारिशें भेजने की समयसीमा बढ़ाकर 15 जून कर दी है. इस बीच फिटमेंट फैक्टर को लेकर चर्चाएं तेज हैं, क्योंकि इसी के आधार पर वेतन और पेंशन में संशोधन तय होगा. कर्मचारी संगठन बढ़ती महंगाई और खर्चों को देखते हुए वेतन ढांचे में बड़े बदलाव की मांग कर रहे हैं.