दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय बच्चा तस्करी करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है. इस ऑपरेशन में गिरोह के 10 सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं और 6 मासूम बच्चों को सुरक्षित बचाया गया है. पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि इस अवैध गतिविधि के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके.