नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई की कार्रवाई अब विदर्भ तक पहुंच चुकी है. नागपुर के चंद्रपुर इलाके में अनेक ठिकानों पर सीबीआई ने छापेमारी की है. दिल्ली से आई जांच टीम ने संदिग्ध छात्रों और उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर एक साथ रेड की. इस मामले में बिचौलियों, कोचिंग संचालकों और डिजिटल माध्यम से जुड़े कई लोगों के सक्रिय नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है.