उद्योग व्यापार में सफलता मिलेगी. महत्वपूर्ण प्रयास उचित दिशा में बल पाएंगे. सकारात्मकता बढ़त पर रहेगी. दीर्घकालिक योजनाएं आकार लेंगी. भेंटवार्ता में सहयोग पाएंगे. श्रेष्ठ कार्यों की रूपरेखा बनेगी. लक्ष्य पाने में आगे रहेंगे. पेशेवर परिणाम पक्ष में बनेंगे. पुण्यार्जन में वृद्धि होगी. शासन के कार्य बनेंगे. योजनाएं आगे बढ़ाएंगे. आस्था आत्मविश्वास बढ़ेगा. आय के नए स्त्रोत बनेंगे. रुका धन प्राप्त हो सकता है. कला कौशल संवार पर बने रहेंगे.
नौकरी व्यवसाय- करियर में सकारात्मक बदलाव बनेंगे. उपलब्धियां अर्जित करेंगे. कार्यक्षेत्र में सबका समर्थन रहेगा. अवसरों को भुनाएंगे. कामकाज अपेक्षा से अच्छा रहेगा.
धन संपत्ति- आर्थिक हितलाभ में बढ़त बनी रहेगी. योजनाएं गति लेंगी. चहुंओर शुभ संयोग बनेंगे. सबके प्रति सहयोग की भावना बनी रहेगी. धर्म कार्यों में खर्च बढ़ाएंगे.
प्रेम मैत्री- पारिवारिक संबंधों में बेहतर संवाद बनाए रखेंगे. रिश्तों में मिठास बढ़ेगी. वादा निभाने में आगे होंगे. सुखद सरप्राइज संभव है. प्रियजनों का साथ व विश्वास बढ़ा रहेगा. मन की सुनेंगे. वाणी व्यवहार में मिठास रहेगी. प्रेम के प्रयास सुखद रहेंगे. शुभ सूचना मिलेगी. मित्रों का भरोसा जीतेंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- विविध कार्य साधेंगे. वातावरण में अनुकूलन का लाभ उठाएंगे. करीबियों का भरोसा पाएंगे. व्यक्तित्व संवरेगा. मनोबल बढ़ेगा.
आज का उपाय: भक्तों की मनोकामनाओं को पूरा करने वाले महावीर हनुमानजी की पूजा वंदना करें. घी सिंदूर से चोला चढ़ाएं. ओम् अं अंगारकाय नमः का जाप करें. आस्था बढ़ाएं.
शुभ अंक : 4, 5, 6 और 9
शुभ रंग : शहद समान
अरुणेश कुमार शर्मा