सिंह
फोर आफ स्वार्ड्स
आज का दिन आपके लिए रुटीन बेहतर बनाए रखने और लक्ष्य पर फोकस बढ़ाने का वाला है. वर्तमान हालातों को समझते हुए उचित निर्णय लें. अनावश्यक तर्क विवाद और मेहनत करने से बचें. कार्य क्षमता पर भरोसा बना रहेगा. नकारात्मक लोगों से दूरी बनाकर रखेंगे. कार्यक्षेत्र में तैयारी बढ़ाएंगे. कला कौशल बेहतर बनाए रखें.
व्यवस्था के अनुरूप कार्य करेंगे. व्यवहारिक नियंत्रण को बनाए रखेंगे. विविध प्रयासों में धैर्य दिखाएंगे. प्रतिभा प्रदर्शन में सहज रहेंगे. विविध अवसरों का लाभ उठाएंगे. आर्थिक कार्यों में सावधानी बरतेंगे. लालच भरे प्रस्तावों से दूर रहेंगे. लंबित कार्यांं में सूझबूझ रखेंगे. व्यवस्था में उचित बदलाव पर जोर रहेगा. कागजी कार्रवाई में ढिलाई न बरतें.
स्वास्थ्य: सेहत के मामले मिलेजुले बने रहेंगे. व्यर्थ की चिंता से दूर रहें. खानपान में सरलता बनाए रखें.
आर्थिक स्थिति: फाइनेंस के मामले साधारण रहेंगे. नियमित लिखापढ़ी बनाए रखेंगे. कारोबार में चूक से बचेंगे.
रिश्ते: घर के लोगों की इच्छाओं का सम्मान करेंगे. संबंधों को बेहतर बनाए रहेंगे. रिश्तों में भरोसा बढ़ेगा.
अरुणेश कुमार शर्मा