Gold Astrology: ज्योतिष शास्त्र में धातुओं का अपना विशेष महत्व है. पीली धातु यानी सोने का संबंध सीधे तौर पर देवगुरु बृहस्पति से माना जाता है. जहां सोना धारण करने से भाग्य चमक सकता है, वहीं कुंडली में ग्रहों की स्थिति सही न होने पर यह गंभीर नुकसान का कारण भी बन सकता है ज्योतिषीय गणना के अनुसार, कुछ विशेष राशियों के लिए सोना पहनना वर्जित माना गया है, क्योंकि यह उनके जीवन में तनाव और धन हानि ला सकता है.
इन 6 राशियों को रहना चाहिए सावधान
ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार, वृषभ, मिथुन, कन्या, वृश्चिक, कुंभ और मकर राशि के जातकों को सोना पहनने से परहेज करना चाहिए. वृषभ और मिथुन राशि के लिए यह धातु मानसिक अशांति का कारण बन सकती है, जबकि कन्या और मकर राशि वालों को इससे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है. वहीं, कुंभ और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सोना पहनना सेहत और रिश्तों में खटास ला सकता है.
इन 5 राशियों के लिए है राजयोग समान
दूसरी ओर, मेष, कर्क, सिंह, धनु और मीन राशि के लोगों के लिए सोना पहनना बेहद फलदायी माना जाता है. मेष राशि के जातकों के लिए यह साहस और ऊर्जा बढ़ाता है, तो सिंह राशि वालों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलता है. धनु और मीन राशि के स्वामी स्वयं बृहस्पति हैं, इसलिए इन राशियों के लिए सोना पहनना राजयोग जैसा प्रभाव देता है, जिससे मान-सम्मान और करियर में उन्नति होती है.
सोना पहनने के खास नियम
सोना धारण करते समय शुद्धता और सही अंगुली का ध्यान रखना जरूरी है. यदि आप इसे अंगूठी के रूप में पहन रहे हैं, तो अनामिका (Ring finger) या तर्जनी (Index finger) में पहनना सबसे उत्तम होता है. साथ ही, पैरों में कभी भी सोना नहीं पहनना चाहिए, क्योंकि इससे बृहस्पति का अपमान होता है और जीवन में दरिद्रता आ सकती है. लोहे या एल्युमीनियम के साथ सोना पहनने से भी बचना चाहिए.
aajtak.in