Trigrahi Yog 2026: मंगल, सूर्य और बुध की युति से बदलेगा भाग्य, बनेंगे दुर्लभ संयोग, इन राशियों को होगा जबरदस्त फायदा!

Trigrahi Yog 2026: मई में मेष राशि में मंगल, सूर्य और बुध की युति से त्रिग्रही समेत कई बड़े राजयोगों का निर्माण होने जा रहा है. इस खास संयोगों का असर कई राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 5 राशियों के लिए यह समय करियर, धन और सफलता के लिहाज से बेहद शुभ माना जा रहा है. जानें किन राशियों को मिलेगा फायदा.

Advertisement
मंगल सूर्य बुध की युति से बनेगा शुभ त्रिग्रही योग (Photo: ITG) मंगल सूर्य बुध की युति से बनेगा शुभ त्रिग्रही योग (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:03 AM IST

Trigrahi Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, जब भी कोई तीन ग्रह किसी राशि एक साथ बैठे होते हैं तो उससे त्रिग्रही योग का निर्माण होता है. त्रिग्रही योग का प्रभाव लोगों के जीवन के साथ साथ देश-दुनिया पर भी पड़ता है. द्रिक पंचांग के मुताबिक, 11 मई को सूर्य, बुध और मंगल एक साथ मेष राशि में होंगे, जिससे त्रिग्रही योग का संयोग बनेगा. दरअसल, 11 मई को ग्रहों के सेनापति मंगल मेष में जाएंगे और 20 जून तक यही रहेंगे. उससे पहले सूर्य इसी राशि में बैठे हुए हैं और बुध भी 30 अप्रैल मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे. जिससे इस शुभ स्थिति का निर्माण होने जा रहा है. 

Advertisement

त्रिग्रही योग के अलावा 11 मई को मंगलादित्य राजयोग और बुधादित्य राजयोग का निर्माण भी होगा. तो आइए जानते हैं कि मई में बनने जा रहे त्रिग्रही योग, मंगलादित्य राजयोग और बुधादित्य राजयोग से किन राशियों को लाभ होने जा रहा है. 

मेष राशि

यह योग मेष राशि में ही बन रहा है, इसलिए इसका असर सबसे ज्यादा आप पर देखने को मिलेगा. आत्मविश्वास बढ़ेगा. नेतृत्व क्षमता में निखार आएगा. लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं. करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे. सेहत भी बेहतर रहेगी.

सिंह राशि

आपकी मेहनत अब रंग ला सकती है. भाग्य का साथ मिलेगा और कामों में सफलता मिलने की संभावना है. आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है. धन लाभ के योग बन रहे हैं.

तुला राशि

नौकरी और करियर के मामले में यह समय आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है. नई नौकरी के मौके मिल सकते हैं. प्रमोशन की संभावना बन रही है. आमदनी व सैलरी बढ़ने के योग बन रहे हैं.

Advertisement

मकर राशि

आपके लिए नए आय के रास्ते खुल सकते हैं. अगर आप निवेश करने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. परिवार के साथ समय बिताने का भी मौका मिलेगा, जिससे मन खुश रहेगा.

कुंभ राशि

इस दौरान आपके रिश्तों में मिठास बढ़ सकती है. प्रेम जीवन बेहतर होगा. परिवार से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है. कारोबार में लाभ मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement