Trigrahi Yog: बनने वाला है त्रिग्रही राजयोग, 48 घंटे में बदलेगी 4 राशियों की किस्मत

Trigrahi Yog: मिथुन राशि में सूर्य, बुध और चंद्रमा का दुर्लभ मिलन! जानें कैसे अगले 48 घंटों में इन 4 भाग्यशाली राशियों की किस्मत बदलने वाली है.

Advertisement
15 जून से बन रहा है त्रिग्रही राजयोग 15 जून से बन रहा है त्रिग्रही राजयोग

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:32 PM IST

Trigrahi Yog: मिथुन राशि में सूर्य, बुध और चंद्रमा का मिलन एक दुर्लभ और अत्यंत शुभ संयोग बनाने जा रहा है. ज्योतिष शास्त्र में इसे त्रिग्रही राजयोग कहा जाता है. 15 जून 2026 से शुरू होकर यह विशेष स्थिति 17 जून तक प्रभावी रहेगी.  ग्रहों की यह युति न केवल बौद्धिक क्षमता बढ़ाएगी, बल्कि संचार, शिक्षा और आर्थिक मामलों में भी सकारात्मक परिवर्तन लाने वाली है. 

Advertisement

त्रिग्रही राजयोग का राशियों पर प्रभाव
यह संयोग विशेष रूप से4 राशियों के लिए भाग्य के द्वार खोलने वाला है:

मिथुन राशि: आपकी ही राशि में इस योग के बनने से आत्मविश्वास बढ़ेगा. कार्यस्थल पर आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और अटके हुए धन की प्राप्ति के प्रबल योग हैं.

सिंह राशि: आपके लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं है. लंबे समय से चली आ रही आर्थिक तंगी दूर हो सकती है और करियर में प्रमोशन के अवसर बन रहे हैं.

कन्या राशि: व्यापार और पार्टनरशिप के लिए यह समय बेहद अनुकूल है. आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स में सुधार होगा, जिसका सीधा लाभ आपके काम में दिखेगा.

तुला राशि: विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत ही शुभ है. किसी बड़ी खुशखबरी की प्राप्ति हो सकती है , परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा.

Advertisement

क्या करें उपाय?
इस अल्पकालिक लेकिन प्रभावशाली योग का पूरा लाभ उठाने के लिए कुछ सरल उपाय अपनाए जा सकते हैं:

वाणी पर संयम: चूंकि मिथुन राशि संचार की राशि है, इसलिए इस दौरान अपनी वाणी में सौम्यता बनाए रखें.

सूर्य को अर्घ्य: प्रतिदिन सुबह सूर्य देव को जल अर्पित करने से मान-सम्मान और ऊर्जा में वृद्धि होती है.

बौद्धिक कार्यों पर ध्यान: यदि आप कोई नई योजना या प्रोजेक्ट शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय इसके लिए अति उत्तम है.

ध्यान और संतुलन: ग्रहों की अधिक सक्रियता के कारण कभी-कभी मानसिक थकान महसूस हो सकती है, अतः पर्याप्त आराम और ध्यान (Meditation) पर भी ध्यान दें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »