Surya Gochar 2026: कुंभ राशि के लिए शुभ ये अधिक मास, 17 जून तक सूर्य खूब कराएंगे धन लाभ

सूर्य देव 15 मई से लेकर 15 जून तक वृषभ राशि में रहने वाले हैं. इस दौरान अधिक मास भी रहेगा. ज्योतिषविद प्रवीण मिश्र के अनुसार, सूर्य का यह गोचर कुंभ राशि वालों के लिए विशेष लाभ लेकर आया है. अगले एक महीने सूर्य देव की कृपा इस राशि के जातकों पर रहेगी.

Advertisement
अधिक मास में जब सूर्य वृषभ राशि में विराजमान रहेंगे तो उनकी शुभ दृष्टि कुंभ राशि के जातकों को लाभान्वित करेगी. (Photo: ITG) अधिक मास में जब सूर्य वृषभ राशि में विराजमान रहेंगे तो उनकी शुभ दृष्टि कुंभ राशि के जातकों को लाभान्वित करेगी. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:42 PM IST

Surya Gochar 2026: ग्रहों के राजा सूर्य ने 15 मई को शुक्र के स्वामित्व वाली वृषभ राशि में प्रवेश कर लिया है. अब सूर्य 15 जून 2026 तक वृषभ राशि में ही रहेंगे. इस बीच 17 जून तक अधिक मास भी रहने वाला है. ज्येष्ठ माह में आने के कारण इसे ज्येष्ठ अधिक मास कहा जा रहा है. ज्योतिषाचार्य प्रवीण मिश्र का कहना है कि अधिक मास में जब सूर्य वृषभ राशि में विराजमान रहेंगे तो उनकी शुभ दृष्टि कुंभ राशि के जातकों को भी लाभान्वित करेगी. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.

Advertisement

आर्थिक स्थिति
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, कुंभ राशि से चौथे घर में भगवान सूर्य का यह गोचर हुआ है. ऐसे में कुंभ राशि वालों की धन की स्थिति में सुधार आएगा. प्रॉपर्टी से संबंधित कोई डिसीजन लेना चाहते हैं तो वो भी आप ले सकते हैं.  घर के बड़े बुजुर्गों को खुश रखें. उनकी सलाह लेकर फैसले करेंगे तो आप लाभ में रहेंगे.

पेशेवर जीवन
करियर के क्षेत्र में आपके लिए यह आगे बढ़ने का समय है. यदि आप जॉब करते हैं या बिजनेस करते हैं तो इस दौरान अपनी कोशिशें तेज कर दीजिए. आपको सफलता जरूर मिलेगी. जिन लोगों को रोजगार या नई नौकरी की तलाश है, उन्हें बहुत जल्द कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है. कार्यस्थल पर तनाव या चिंता से मुक्त रहेंगे.  कुछ समय के लिए आपका वर्कलोड थोड़ा बढ़ सकता है. लेकिन यह काम आपको सफलता की एक नई दिशा की ओर लेकर जाएगा.

Advertisement

गृहस्थ जीवन
आपका पारिवारिक जीवन उच्च कोटि का रहने वाला है. घर-परिवार से संबंधित जो परेशानियां चल रही हैं, वो दूर होंगी. घर में सुख-शांति बढ़ेगी. अगर आप इस दौरान घर में कोई जरूरी काम करना चाहते हैं या कोई बड़ा फैसला लेना चाहते हैं तो उसमें सफलता मिलेगी. पार्टनर के साथ लंबे समय से चल रही अनबन अब दूर होने वाली है. यह समय प्रेम संबंधों को बेहतर दिशा में लेकर जाने वाला है.

कुंभ राशि वाले क्या ध्यान रखें?
अपने मन में नेगेटिव विचारों को जगह न दें. घर-परिवार वालों पर बेवजह शक न करें. यदि किसी कारणवश आपसी संबंधों में दिक्कत आ गई है तो उस पर बैठकर तसल्ली से बात करें. धैर्य-संयम से इसका हल जरूर निकलेगा.

उपाय क्या करें?
कुंभ राशि वाले रविवार के दिन किसी गरीब व्यक्ति को गुड़ का दान करें तो बहुत अच्छा होगा. प्रतिदिन सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए अर्घ्य देने से भी आपको बहुत राहत मिलेगी.

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement