Sawan 2026 Lucky Rashiyan: सावन में 53 साल बाद बनेगा ये महासंयोग! इन राशियों का शुरू होगा बढ़िया टाइम, महादेव बना देंगे मालामाल

Sawan 2026 Lucky Rashiyan: 30 जुलाई से शुरू हो रहा सावन का महीना 4 राशियों के जीवन में बड़ा क्रांतिकारी बदलाव लाने वाला है. लकी राशियों के जीवन में पैतृक संपत्ति से बड़ा मुनाफा, मानसिक तनाव से मुक्ति और नए बिजनेस में ऐसी तगड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं. तो आइए जानते हैं कि सावन की लकी राशियों के बारे में.

Advertisement
सावन की लकी राशियां (Photo: ITG) सावन की लकी राशियां (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:37 AM IST

Sawan 2026 Lucky Rashiyan: हिंदू धर्म में सावन का महीना बहुत ही शुभ माना जाता है, जिसमें महादेव और माता पार्वती की पूजा बड़े ही दिव्य तरीके से की जाती है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार सावन का महीना 30 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त 2026 को समाप्त होगा. कहते हैं कि जो भी जातक सावन के सभी सोमवारों का व्रत रखता है, उसकी भगवान शिव सभी इच्छाएं पूर्ण करते हैं. 

Advertisement

सावन 2026 शुभ संयोग

ज्योतिषियों की मानें तो, इस बार सावन की शुरुआत कई शुभ योगों और संयोगों में होने जा रही है. जिसमें सबसे विशेष हैं आयुष्मान योग. इसके अलावा, सावन के महीने में गुरु, शुक्र और चंद्रमा की युति से त्रिग्रही योग का निर्माण होने जा रहा है. साथ ही, शनि वक्री और गुरु भी अस्त रहेंगे. यह संयोग 53 साल बाद बनने जा रहा है.

भगवान शिव की आराधना के इस पवित्र महीने में ग्रहों की विशेष स्थिति के कारण कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन पर भोलेनाथ की असीम कृपा बरसने वाली है. इन राशियों के जातकों को करियर, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. आइए जानते हैं कि इस साल सावन का महीना किन राशियों के लिए सबसे ज्यादा शुभ और फलदायी रहने वाला है.

Advertisement

इन राशियों के लिए बढ़िया सावन का महीना

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए सावन का महीना बेहद मंगलकारी साबित होगा. भगवान शिव की कृपा से आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. व्यापारियों के लिए मुनाफे के नए स्रोत खुलेंगे और लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है. निवेश से भी अच्छे लाभ की उम्मीद है.

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं, जिन्हें भगवान शिव ने अपने मस्तक पर धारण किया हुआ है. इसलिए यह महीना आपके लिए भाग्य का पूरा साथ लेकर आएगा. पिछले कुछ समय से चल रहा मानसिक तनाव कम होगा. पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी. यदि आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं, तो सावन के दौरान आपको बेहतरीन ऑफर मिल सकते हैं. सीनियर्स का भरपूर सहयोग मिलेगा.

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों के लिए सावन का महीना आत्मविश्वास और मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आ रहा है. आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी. यदि कोई नया बिजनेस या प्रोजेक्ट शुरू करने की सोच रहे हैं, तो सफलता मिलने के प्रबल योग हैं. समाज और कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा और शत्रु पक्ष परास्त होगा. कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिल सकती है.

Advertisement

वृश्चिक राशि (Scorpio)

भोलेनाथ की कृपा से वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह समय भाग्य बदलने वाला साबित हो सकता है. पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग बन रहे हैं. जो काम लंबे समय से रुके हुए थे, वे अब तेजी से गति पकड़ेंगे. जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी और सेहत में पहले से बड़ा सुधार देखने को मिलेगा.

सावन में विशेष लाभ के लिए क्या करें?

शिवलिंग पर जलाभिषेक: सावन के प्रत्येक सोमवार को तांबे के लोटे में जल भरकर, उसमें थोड़ा गंगाजल और काले तिल मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें.

महामृत्युंजय मंत्र: प्रतिदिन कम से कम 108 बार ऊं नमः शिवाय या महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें.

भोलेनाथ का भोग: शिव जी को बेलपत्र, धतूरा और पंचामृत अर्पित करने से जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »