पाप ग्रह केतु की चाल बदलने वाली है. 30 मई को केतु मघा नक्षत्र के तीसरे चरण में प्रवेश करने वाला है. ज्योतिषविदों की मानें तो मघा नक्षत्र का यह चरण कुछ राशियों के लिए खराब संकेत दे रहा है. उनका कहना है कि केतु जब इस चरण में संचरण करेंगे तो कुछ जातकों को बुद्धि, वाणी, व्यापार और करीबी रिश्तों में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. मघा नक्षत्र के इस चरण में केतु 2 अगस्त तक रहेंगे. तब तक इन राशियों को थोड़ा संभलकर रहना होगा.
मिथुन राशि
मघा नक्षत्र के तीसरे चरण में जाकर केतु आपके लिए कुछ नई चुनौतियां लेकर आ सकता है. अचानक आने वाली चुनौतियों मानसिक तनाव बढ़ा सकती हैं. लंबी यात्राओं को टालना आपके लिए ठीक रहेगा. प्रेम संबंधों में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं और परिवार के लोगों के साथ पुरानी बातों को लेकर विवाद होने हो सकता है. जल्दबाजी में लिया गया निर्णय बाद में परेशानी का कारण बन सकता है.
उपाय- ॐ कें केतवे नमः मंत्र का नियमित जाप करें.
कन्या राशि
धनधान्य की स्थिति लड़खड़ा सकती है. आर्थिक लाभ पाने के लिए आपको उम्मीद से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी. नए लोगों से ज्यादा मेल-मिलाप बढ़ाना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. नौकरी और व्यापार दोनों में दबाव महसूस करेंगे. कला, मीडिया और रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को ज्यादा सावधानी से काम लेना होगा. मानसिक तनाव से बचने के लिए परिवार के साथ समय बिताएं. ऐसी बातों को महसूस करें जो आपको मानसिक शांति देती हैं.
उपाय- सोमवार के दिन तिल का दान करें.
मीन राशि
व्यापार या रोजगार से जुड़े मामलों में आपकी दिक्कत बढ़ सकती हैं. फिलहाल नई नौकरी पकड़ना या नई दुकान व कारोबार की शुरुआत करने के लिए समय अच्छा नहीं दिख रहा है. कोई भी काम शुरू करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें. स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां आपकी मानसिक चिंता बढ़ा सकती हैं. इस दौरान पैसों का लेन-देन सोच समझकर करें. नए लोगों पर जल्दी भरोसा करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है.
उपाय- ॐ स्रां स्रीं स्रौं सः केतवे नमः मंत्र के साथ दिन की शुरुआत करें.
aajtak.in