Guru Nakshatra Parivartan 2026: सावन में गुरु बृहस्पति बदलेंगे नक्षत्र, इन राशियों को होगा भरपूर लाभ

Guru Nakshatra Parivartan 2026: पावन सावन महीने के दौरान 19 अगस्त को देवगुरु बृहस्पति राहु के स्वामित्व वाले अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं. गुरु और राहु के नक्षत्र का यह दुर्लभ संयोग कर्क, धनु, कन्या, वृश्चिक और मकर राशि के जातकों के लिए बंद किस्मत के ताले खोलने वाला साबित होगा. जानें आपकी राशि पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा और गुरु देव को प्रसन्न करने के अचूक उपाय.

Advertisement
गुरु नक्षत्र परिवर्तन 2026 गुरु नक्षत्र परिवर्तन 2026

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:46 AM IST

Guru Nakshatra Parivartan 2026: जल्द ही पावन सावन महीने की शुरुआत होने वाली है, जिसमें ग्रहों के गुरु बृहस्पति एक बड़ा नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, बीती 18 जून को देवगुरु बृहस्पति ने पुष्य नक्षत्र में प्रवेश किया था, जहां वे 18 अगस्त तक विराजमान रहेंगे. इसके तुरंत बाद, 19 अगस्त 2026 को गुरु ग्रह बुध के स्वामित्व वाले अश्लेषा नक्षत्र में गोचर कर जाएंगे.

Advertisement

ज्योतिष शास्त्र में गुरु का यह नक्षत्र परिवर्तन बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. गुरु और राहु के नक्षत्र का यह संयोग कुछ राशियों के लिए बंद किस्मत के ताले खोलने वाला साबित होगा. आइए जानते हैं उन 5 भाग्यशाली राशियों के बारे में जिन्हें इस दौरान बंपर लाभ मिलने वाला है.

कर्क राशि (Cancer): सुख-समृद्धि का वरदान
कर्क राशि के जातकों के लिए गुरु का यह गोचर किसी वरदान से कम नहीं है. लंबे समय से चल रहा मानसिक तनाव और पारिवारिक कलह पूरी तरह समाप्त होगी. समाज में आपका मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी. इसके अलावा, जो लोग लंबे समय से कुंवारे हैं या जिनके विवाह में अड़चनें आ रही थीं, उनके लिए विवाह के बेहद मजबूत योग बनेंगे.

धनु राशि (Sagittarius): आर्थिक तंगी से मिलेगी मुक्ति
धनु राशि के जातकों को इस दौरान बड़ा आर्थिक लाभ होने के संकेत हैं. अगर आपका पैसा कहीं फंसा हुआ या रुका हुआ था, तो वह इस अवधि में वापस मिल सकता है. नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में नए और सुनहरे अवसर हाथ लगेंगे. यदि आप भूमि, भवन या किसी संपत्ति में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो समय पूरी तरह आपके पक्ष में है.

Advertisement

कन्या राशि (Virgo): करियर में ऊंची उड़ान और प्रमोशन
कन्या राशि वाले लोगों के लिए आमदनी के नए और स्थायी स्रोत खुलेंगे. आपकी कई अधूरी और लंबे समय से अटकी इच्छाएं इस दौरान पूरी हो सकती हैं. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को सराहा जाएगा, जिससे प्रमोशन और सैलरी में बढ़ोतरी के रास्ते खुलेंगे. आपको अपने सीनियर्स और बॉस का भरपूर सहयोग मिलेगा.

वृश्चिक राशि (Scorpio): भाग्य का मिलेगा साथ
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह समय भाग्य परिवर्तन का रहेगा. पिछले कई महीनों से जो काम बनते-बनते बिगड़ रहे थे या रुके हुए थे, वे अचानक तेज गति से पूरे होने लगेंगे. इस दौरान किसी धार्मिक या मांगलिक यात्रा के योग भी बन रहे हैं. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है.

कर राशि (Capricorn): बिजनेस में बंपर मुनाफा
मकर राशि के जो जातक व्यापार या बिजनेस से जुड़े हैं, उन्हें पार्टनरशिप के कामों से बड़ा मुनाफा होने वाला है. बाजार की मंदी दूर होगी और आपके नए व्यावसायिक संबंध बनेंगे. वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी और जीवनसाथी के साथ रिश्ते पहले से ज्यादा मजबूत होंगे, जिससे सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी.

गुरु की कृपा पाने के लिए करें ये उपाय

केसर या हल्दी का तिलक: प्रतिदिन सुबह स्नान करने के बाद अपने माथे और नाभि पर केसर या हल्दी का तिलक लगाएं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ऐसा करने से कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होते हैं और व्यक्ति के आकर्षण व मान-सम्मान में वृद्धि होती है.

Advertisement

विष्णु सहस्रनाम का पाठ: हर गुरुवार या नियमित रूप से विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें या इसे सुनें. यह अचूक उपाय इंसान को पुराने से पुराने कर्ज और कंगाली से मुक्ति दिलाता है और धन आगमन के नए मार्ग खोलता है.

पीली चीजों का दान: गुरुवार के दिन किसी मंदिर में जाकर या किसी योग्य ब्राह्मण को चने की दाल, पके हुए केले, पीले वस्त्र या खड़ी हल्दी का दान करें. इससे घर की दरिद्रता दूर होती है और सुख-समृद्धि का वास होता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »