राजस्थान: स्कूल में अश्लील हरकत करने वाले हेडमास्टर और लेडी टीचर बर्खास्त, वायरल हुआ था VIDEO

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल के हेडमास्टर और लेडी टीचर को सोशल मीडिया पर उनके 'आपत्तिजनक' वीडियो वायरल होने के बाद मंगलवार को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया.

Advertisement
स्कूल में आपत्तिजनक हालत में दिखे थे हेडमास्टर और लेडी टीचर स्कूल में आपत्तिजनक हालत में दिखे थे हेडमास्टर और लेडी टीचर

aajtak.in

  • चित्तौड़गढ़,
  • 21 जनवरी 2025,
  • अपडेटेड 8:51 PM IST

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल के हेडमास्टर और लेडी टीचर को सोशल मीडिया पर उनके 'आपत्तिजनक' वीडियो वायरल होने के बाद मंगलवार को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया. जांच के लिए सोमवार को पुलिस टीम ने स्कूल का दौरा किया. घटना के बाद शनिवार को दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया था.

बर्खास्तगी का आदेश
जांच के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने प्रधानाचार्य और शिक्षक को सेवा से बर्खास्त करने का आदेश जारी किया. आदेश में कहा गया कि प्रारंभिक जांच और रिकॉर्ड की गहन जांच से पता चला कि आरोपी स्कूल में अनैतिक गतिविधियों में शामिल थे.

Advertisement

आदेश में यह भी कहा गया कि इस घटना से शिक्षा विभाग और राज्य सरकार की छवि को नुकसान पहुंचा है. दोनों को राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण और अपील) नियम 1958 के नियम 19 (2) के तहत सेवा से बर्खास्त किया गया है.

हिडन कैमरे में रिकॉर्ड हुआ वीडियो
जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) राजेंद्र शर्मा ने बताया कि उन्हें ईमेल के माध्यम से वीडियो मिले थे. ये वीडियो स्कूल के हेडमास्टर के कमरे के अंदर रिकॉर्ड किए गए थे. शर्मा ने बताया कि वीडियो एक छुपे हुए कैमरे से रिकॉर्ड किए गए, जिसे कमरे की छत के पास रखा गया था. उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि कैमरा वहां किसने लगाया था.

जांच कमेटी ने की कार्रवाई
शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक की अध्यक्षता में एक कमेटी ने सोमवार को स्कूल में जांच की. गंगरार के इस स्कूल में कुल नौ शिक्षक हैं, जिनमें सात महिलाएं शामिल हैं. इस घटना के बाद स्कूल और स्थानीय क्षेत्र में शिक्षा विभाग की छवि पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »