पंजाब की सियासत से अब रुख करते हैं एक ऐसी फिल्म की ओर जिसने रिलीज़ के साथ ही नया विवाद खड़ा कर दिया है. करीब चार साल के लंबे इंतज़ार के बाद ओटीटी पर रिलीज हुई दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' को महज दो दिन के भीतर ही स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है. जिसके बाद सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक बहस छिड़ गई है. कोई इसे अभिव्यक्ति की आजादी का सवाल बता रहा है, तो कोई इसे फिल्म के संवेदनशील विषय से जोड़कर देख रहा है.