गुजरात की चुनावी बिसात पर सबसे ताजा दांव कांग्रेस ने चला है, जिससे बीजेपी को परेशानी हो सकती है. गुजरात में कांग्रेस को नया मददगार मिल गया है. गुजरात के ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर कांग्रेस के कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार हो गए हैं. पाटीदार नेता हार्दिक पटेल और दलित नेता जिग्नेश मेवानी भी कांग्रेस का साथ देने को तैयार दिख रहे हैं. यानी राहुल गांधी बीजेपी के खिलाफ बड़ा मोर्चा खड़ा करते नजर आ रहे हैं.