आम आदमी पार्टी के विधायक चैतर वसावा को कोर्ट ने 7 साल की सजा सुनाई है. उसके बाद से गुजरात की राजनीति गरमाई हुई है. आम आदमी पार्टी लगातार बीजेपी पर हमलावर है और चैतर वसावा को झूठे केस में फंसाने का आरोप लगा रही है. इसी बीच अब चैतर वसावा के समर्थन में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पदयात्रा निकालनी शुरू कर दी हैं.