बंगाल की ऐतिहासिक जीत के बाद यूपी में जीत की हैट्रिक लगाने के लिए बीजेपी ने हिंदुत्व वाला एजेंडा सेट कर दिया है. बंगाल में सत्ता का सिंघासन संभाल ते ही हिंदुत्व की पिच पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी खुलकर बैटिंक कर रहे हैं, तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने चित-परिचित अंदाज में एक्शन मोड में है. योगी की लाइनलेंथ एकदम क्लियर है. एक-एक हिंदू वोटरों को जोड़कर रखना है. मतलब यही है हिंदू वोटर साथ आएंगे तो 2027 में फिर से अखिलेश को हराएंगे और बीजेपी को चुनाव जितवाएंगे.