तेज धमाका, आग की लपटें और चीखते लोग... सामने आया भुवनेश्वर धमाके का CCTV फुटेज

भुवनेश्वर के सुंदरपदा में 27 जनवरी को हुए शक्तिशाली धमाके में चार लोग घायल हो गए थे, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है. इस धमाके का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है.

Advertisement
विस्फोट में गंभीर रूप से चार घायल (Photo: Screengrab) विस्फोट में गंभीर रूप से चार घायल (Photo: Screengrab)

अजय कुमार नाथ

  • भुवनेश्वर,
  • 16 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:20 AM IST

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में पिछले महीने जबरदस्त धमाका हुआ था. पूरे इलाके को दहला देने वाले इन धमाकों में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. 27 जनवरी को सुंदरपदा के आजादनगर इलाके में हुए इन धमाकों का सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है. सामने आए सीसीटीवी फुटेज से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि धमाके की तीव्रता कितनी रही होगी.

Advertisement

धमाके की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंप दी गई थी. एनआईए ने मामले की जांच शुरू भी कर दी है. जांच एजेंसी के अधिकारी इन सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रहे हैं. इन सीसीटीवी फुटेज में धमाके का खौफनाक पल कैद है. धमाके के बाद के इन फुटेज में आग की तेज लपटें उठती दिख रही हैं, जिसके बाद घना धुआं एक रिहायशी इमारत की छत को घेर लेता है.

धमाके का असर इतना जबरदस्त था कि आसपास के इलाकों में भी तेज झटके महसूस किए गए. कथित तौर पर यह धमाका एक घर की छत पर विस्फोटक सामग्री संभालने के दौरान हुआ. तेज धमाके की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई. आसपास के लोग तेज आवाज सुनकर अपने घरों से बाहर निकल आए.

यह भी पढ़ें: भुवनेश्वर में बुजुर्ग दंपत्ति 35 घंटे तक 'डिजिटल अरेस्ट', डराकर मांगे ₹1 करोड़, ऐसे बची जान

Advertisement

इस घटना में कम से कम चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एनआईए को सौंप दी गई थी.

यह भी पढ़ें: भुवनेश्वर के बार में लगी भीषण आग... लोगों ने धुआं उठता देखा तो मच गई अफरातफरी

एनआईए साजिश के साथ ही अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है. सुंदरपदा और आसपास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. एनआईए के अधिकारी सीसीटीवी फुटेज की भी तहकीकात कर रहे हैं.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement