बच्चियों को एडल्ट VIDEO दिखाने वाला युवक हुआ गिरफ्तार, 10 दिन से चल रही थी तलाश

MP News: ग्वालियर में नाबालिग बच्चियों को एडल्ट वीडियो दिखाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी देखकर पता चला कि वह जिस तरह से बच्चियों को पॉर्न मूवी दिखा रहा था, उससे उसकी मानसिक विकृत्ति का पता चलता है. अगर समय रहते वह पकड़ा नहीं जाता तो वह किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता था

Advertisement
(प्रतीकात्मक फोटो) (प्रतीकात्मक फोटो)

सर्वेश पुरोहित

  • ग्वालियर ,
  • 06 जुलाई 2023,
  • अपडेटेड 11:38 PM IST

ग्वालियर में नाबालिग बच्चियों को एडल्ट वीडियो दिखाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पिछले 10 दिनों से तलाशा थी. बताया जा रहा है कि कुछ नाबालिग लड़कियां गली में खेल रहीं थीं. तभी एक अंजान युवक वहां आया और उसने लड़कियों के सामने अपने मोबाइल फोन पर पॉर्न मूवी शुरू कर दी. युवक की इस गंदी हरकत को देख सभी लड़किया अपने घर पहुंची और परिजनों को इस घटना की जानकारी दी. 

Advertisement

परिजनों ने मोहल्ले में लगे सीसीटीवी चेक किए तो सिरफिरा युवक नजर आया. फिर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई. बुधवार को पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया.

नाबालिग लड़कियों को एडल्ट दिखाने वाला गिरफ्तार

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस समय पर उसे नहीं पकड़ती तो वह ऐसी कई घटनाओं को अंजाम देता. आरोपी की पहचान लक्ष्मीगंज निवासी आसिद खान उर्फ राशिद पुत्र सईद खान उर्फ पप्पू खान के तौर पर हुई है. आरोपी दौलतगंज में फर्नीचर का काम करने के लिए आ रहा था. 

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार उससे पूछताछ की. पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी देखकर पता चला कि वह जिस तरह से बच्चियों को पॉर्न मूवी दिखा रहा था, उससे उसकी मानसिक विकृत्ति का पता चलता है.

पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा

Advertisement

अगर समय रहते वह पकड़ा नहीं जाता तो वह किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता था. इस मामले पर एसएसपी राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि इस मामले की गरहाई से जांच की जा रही है. कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »