वाटर फॉल में पिकनिक मनाने गया था भोपाल का परिवार, अचानक पानी बढ़ने से फंसा, रात में 4 घंटे चला रेस्क्यू

MP News: माहेश्वरी परिवार के 5 लोग जिले के शाहगंज स्थित अमरगढ़ वाटर फॉल झरने में रविवार को पिकनिक मनाने के लिए पहुंचे थे. लेकिन मूसलाधार बारिश के चलते जल स्तर बढ़ गया और दोनों ओर से रास्ता बंद हो गया.

Advertisement
वाटर फॉल में फंसे एक ही परिवार के सदस्य. वाटर फॉल में फंसे एक ही परिवार के सदस्य.

नवेद जाफरी

  • सीहोर ,
  • 22 जुलाई 2024,
  • अपडेटेड 10:12 AM IST

MP News: सीहोर जिले के अमरगढ़ वाटर फॉल में पिकनिक मनाने गए भोपाल के एक ही परिवार के 5 लोग नदी की बाढ़ में फंस गए. सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची. करीब 4 घंटे से अधिक चले रेस्क्यू के बाद रात्रि में सभी को सुरक्षित निकाला गया. 

दरअसल, भोपाल के एयरपोर्ट रोड स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी माहेश्वरी परिवार के 5 लोग जिले के शाहगंज स्थित अमरगढ़ वाटर फॉल झरने में रविवार को पिकनिक मनाने के लिए पहुंचे थे. लेकिन मूसलाधार बारिश के चलते जल स्तर बढ़ गया और दोनों ओर से रास्ता बंद हो गया. इसके चलते परिवार के 5 सदस्य पानी के बीच फंस गए.

Advertisement

झरने का पानी नदी में बढ़ जाने से पानी का बहाव ज्यादा हो गया और बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं बचा. आनन-फानन में पुलिस-प्रशासन को सूचना दी गई. भारी बारिश के बीच पुलिस-प्रशासन और रेस्क्यू टीम मशक्कत के बाद मौके पर पहुंची और रेस्क्यू चलाया गया. 

करीब 4 घंटे से अधिक चले रेस्क्यू के बाद अशोक महेश्वरी (61), निशा महेश्वरी (58), सुभम महेश्वरी (32), सुरुचि (30), यश महेश्वरी (28) को रात्रि करीब 11 बजे सुरक्षित निकाल लिया गया. 

आजतक को फोन पर जानकारी देते हुए शाहगंज थाना प्रभारी पंकज वाडेकर ने बताया कि पिकनिक मनाने के लिए आए पांच लोग पानी बढ़ जाने से फंस गए. सभी को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाल लिया गया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »