Advertisement

लाइफस्टाइल

जानें, सोशल मीडिया पर क्यों छा गई ये NRI दुल्हन!

प्रज्ञा बाजपेयी
  • 25 जून 2018,
  • अपडेटेड 6:42 PM IST
  • 1/11

अपनी शादी के जोड़े को खरीदना बहुत मुश्किल काम होता है. अपनी पसंद की वेडिंग ड्रेस के लिए होने वाली दुल्हनों को तो ना जाने कितनी दुकानों की खाक छाननी पड़ जाती है.

  • 2/11

लेकिन अगर आपकी वेडिंग ड्रेस भारत के जाने-माने फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी डिजाइन कर रहे हों तो आपको चिंता करने की जरूरत ही नही पड़ेगी. ऐसा ही कुछ एक NRI शेफ डॉली मेंघनी के साथ भी हुआ. NRI शेफ डॉली मेंघानी ने अपनी वेडिंग ड्रेस डिजाइन डिजाइनर सब्यसाची से डिजाइन करवाई.

  • 3/11

डॉली ने अपनी वेडिंग ड्रेस के लिए ट्रेडिशनल रंग के बजाए आइवरी रंग को चुना. उनकी ड्रेस पर फ्लोरल प्रिंट बना हुआ है. फ्लोरल प्रिंट की वेडिंग ड्रेस में डोली काफी खूबसूरत लग रही हैं.

Advertisement
  • 4/11

सब्यसाची की टीम ने डोली की शादी की तस्वीरों को अपने ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है. फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'स्पोर्ट्स से बैंकर्स तक, एक्टर से पॉलिटीशियन तक, डॉक्टर से आर्टिस्ट तक, हम पिछले 14 सालों से दुनियाभर में ब्राइड्स को तैयार कर रहे हैं. लेकिन कुछ ब्राइड्स लोगों के दिल और दिमाग पर अपनी छाप छोड़ देती हैं.'

  • 5/11

डॉली भी हमारी उन्हीं फेवरिट ब्राइड में से एक हैं. वो अपनी वेडिंग ड्रेस में काफी कॉन्फिडेंट, खूबसूरत और खुश दिखाई दे रही हैं.

  • 6/11

उन्होंने हेवी ज्वैलरी के बजाए पर्ल का नेकलेस पहना. इसके साथ कानों में झुमके, मांग टीका और हाथ का फूल पहना हुआ है.

Advertisement
  • 7/11

लहंगे के साथ उनकी मेहंदी भी काफी खूबसूरत थी. दूसरी ब्राइड की तरह डॉली ने ज्यादा हैवी मेहंदी लगाने के बजाए हल्के डिजाइन की जाल वाली मेहंदी लगवाई. उनके लहंगे के साथ उनकी मेहंदी ने भी काफी सुर्खियां बटोरी हैं.

  • 8/11

डॉली की मेहंदी इंटरनेशनल मेहंदी आर्टिस्ट Ima Habsyi ने लगाई है.

  • 9/11

उन्होंने अपने मेकअप को भी सिंपल रखा. मेकअप में उन्होंने मैट लिपस्टिक, लाल बिंदी और बोल्ड आईलाइनर लगाया. उनकी इस लुक को काफी पसंद किया जा रहा है.

Advertisement
  • 10/11

डॉली की ब्राइडल लुक सिंपल होने के साथ बेहद अट्रेक्टिव भी है.

  • 11/11

डॉली की शादी का फोटोशूट इंटरनेशनल वेडिंग फोटोग्राफर 'अली जी' ने किया है.

Photo- (Dolly Menghani Instagram)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement