Advertisement

लाइफस्टाइल

दिवाली : बेहद कम बजट में बदलें घर का पूरा लुक, जानें कैसे...

aajtak.in
  • 10 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 1:30 PM IST
  • 1/10

अपने घर को लेकर हर किसी का सपना होता है कि घर भले ही छोटा हो, लेकिन दिखने में साफ और सुंदर होना चाहिए. क्योंकि ऐसी मान्यता है कि अगर घर साफ होने के साथ खूबसूरत भी हो तो घर में रहने वालों का मन खुशहाल रहता है, और उनकी सेहत पर भी अच्छा असर होता है.

  • 2/10

जब मौका दिवाली का हो तो घर को सजाना जरूरी हो जाता है. जिसके लिए लोग हर साल काफी खर्च करते हैं. लेकिन इस दिवाली आपको ज्यादा खर्च करने की जरुरत नहीं पढ़ेगी. क्योंकि अब आप कम बजट में इस तरह से अपने घर को शानदार बना सकते हैं.

  • 3/10

मिट्टी के दीयों से घर करें रोशन: दीयों के बिना दिवाली के त्यौहार अधूरा होता है. लेकिन इस दिवाली आपको चीनी के महंगे दीये खरीदने की जरुरत नहीं है.

Advertisement
  • 4/10

बाजार से साधारण मिट्टी के दीये लेकर उनको पेंट कर के अपने घर को रोशन करें.

  • 5/10

पेपर पेस्टिंग: अगर इस दिवाली आपका पेंट कराने का बजट नहीं है तो परेशान ना हो. क्योंकि आप पेंट की जगह अपने घर की दिवारों को पेपर पेस्टिंग के जरिए एक अलग अंदाज में डेकोरेट कर सकते हैं. यह कम दाम में दिवारों को बहुत अच्छा लुक देती है.

  • 6/10

कागज के केैंडल: दिवाली के समय जो रंग-बिरंगे और कढ़ाई किये हुए कैंडल बाजारो में मिलते हैं, उनके दाम बहुत ज्यादा होते हैं. लेकिन आप घर में ही कागज से कैंडल बनाकर अपनी बालकनी या कम रौशनी वाली जगह को रौशन कर सकते हैं.

Advertisement
  • 7/10

साड़ी से बनाएं पर्दे: घर को खूबसूरत बनाने में पर्दो का बहुत महत्व होता है. बाजारों में आजकल कई नए डिजाइन के पर्दे मौजुद हैं लेकिन ज्यादा महंगे होने की वजह से उन्हें खरीदना हर किसी के बसमें नहीं होता. इसनिए परेशान होने के बजाए आप अपनी पुरानी प्रिंटेड या बनारसी साड़ी को पर्दो के रुप में इस्तेमाल कर सकती हैं. यह घर को नया लुक देने के साथ खूबसूरत भी लगेंगे.

  • 8/10

फूलों से सजाएं घर: फूलों की सजावट सस्ती होने के साथ बेहद आकर्षित भी लगती है. अपने घर के आस पास मौजुद फूलों की मदद से अपने घर को सजाएं. इसके लिए टेबल पर कांच के प्याले में पानी भर कर उसमें रंग- बिरंगे फूल रखें. इसके साथ ही घर के मेन दरवाजे को भी फूलों की मदद से सजाएं.

  • 9/10

रंगोली: दिवाली पर रंगोली का बहुत महत्व होता है. लेकिन इस बार आप रंग की बजाए घर में मौजुद रंग- बिरंगे फूलों की मदद से रंगोली बना सकते हैं. इसके लिए आपको रंगो पर खर्च करने की जरुरत भी नही पड़ेगी और आपकी रंगोली भी तौयार हो जाएगी.

Advertisement
  • 10/10

कागज के रिबन: बर्थडे पर कागज के रंग-बिरंगे रिबन तो हर घर पर सब लगाते हैं. लेकिन इसका प्रयोग दिवाली के दिन घर को सजाने के लिये भी कर सकते हैं. यह महंगे भी नहीं होते और घर को सजावट को दिलकश भी बनाते हैं.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement