लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपको कुछ खास टिप्स बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप घर में मौजूद चीजों से ही अपने घर को नया लुक दे सकेंगे, आइए जानें इसके लिए आपको क्या करना होगा....
अद्भुत दिखने वाले इस गमले को आप किचन के कपड़े से बना सकते हैं. जी हां, ये सुनने में अजीब जरूर लग रहा होगा, लेकिन बनने के बाद ये बेहद आकर्षण लगता है. इसको बनाने के लिए आप किचन के कपड़े को सफेद सीमेंट में डूबोकर किसी भी तरह के गमले का आकर देकर सुखा लें. इसके बाद इसमें अपने मनपसंद फूल लगाकर घर के किसी कोने में सजाएं.
घर में बेकार पड़े गमले को आप इस तरह एक टेबल के रूप में इस्तेमाल कर सकते है. ये दिखने में सिंपल और क्लासी भी लगता है.
अगर घर में कोई पुराना गमला पड़ा है, जिसका रंग रूप खराब हो चुका है, तो इसे फेंकने के बजाए इस पर रंगों की मदद से खूबसूरत डिजाइन बनाकर घर में सजा सकते हैं.
ज्यादातर घरों में कई खराब बोतलें पड़ी होती हैं. अगर आपके घर में भी कांच की कुछ खराब बोतलें हैं तो आप उन पर रंगों से अपनी पंसद के डिजाइन बनाकर शो पीस के तौर पर घर में सजा सकते हैं.
(Photo: Twitter/ Sulagna Chatterjee)
ये पेन होल्डर बनाने का सबसे आसान तरीका है. इसके लिए आप खराब सीडी पर रंग-बिरंगे स्ट्रॉ लगाकर पेन होल्डर बना सकते हैं.
घर में मौजूद प्लास्टिक के डिजाइनदार डिब्बे में आप लाइट लगातर लैंप बना सकते हैं और अपने घर को रोशन कर सकते हैं.
क्या आपने कभी सोचा है कि पेड़ की सूखी जड़ों को भी घर की सजावट के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. जी हां, आप पेड़ की जड़ों को रंग कर उसे इस तरह शो पीस बनाकर अपने घर में सजा सकते हैं.
पुराने दुपट्टों को आप इस तरह घर के पर्दों के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं. ऐसा करने से आपके दुपट्टे भी इस्तेमाल में आ जाएंगे और घर की सजावट भी हो जाएगी.