Advertisement

लाइफस्टाइल

Diwali: मलेशिया से मॉरीशस तक इस तरह मनाई जाती है दिवाली

प्रज्ञा बाजपेयी
  • 07 नवंबर 2018,
  • अपडेटेड 3:14 PM IST
  • 1/10

दिवाली का त्योहार देश और दुनिया में बड़ी धूम से मनाया जाता है. दिवाली  से पहले लोगों अपने घरों की विशेष तौर पर सफाई और सजावट करते हैं. घरों को दीयों को रंग-बिरंगी लाईटों से रोशन करते हैं.  बाजारों की रोनक इन दिनों देखने को बनती है. लोगों में दिवाली का उत्साह साफ दिखाई देता है. इस दिन लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को तरह-तरह की मिठाइयां और उपहार देकर दिवाली का जश्न मनाते हैं. 

  • 2/10

लेकिन अगर आपको लगता है दिवाली का ये जश्न सिर्फ भारत में ही मनाया जाता है तो आप गलत है. जी हां, जितने उत्साह और धूम के साथ भारत में दिवाली का त्योहार मनाया जाता है, ठीक उसी तरह कई दूसरे देशों में दिवाली की धूम देखने को मिलती है.

  • 3/10

इंडोनेशिया- यूं तो इंडोनेशिया में ज्यादा भारतीय नहीं है, लेकिन फिर भी दिवाली का त्योहार यहां बहुत धूम से मनाया जाता है. भारत में जिस तरह दिवाली मनाई जाती है ठीक उसी तरह इंडोनेशिया में भी दिवाली का जश्न मनाया जाता है.

Diwali 2018: जानें दिवाली की रात क्यों बनाया जाता है काजल?

Advertisement
  • 4/10

मलेशिया- मलेशिया में भी दिवाली का त्योहार मनाया जाता है. लेकिन यहां दिवाली मनाने का तरीका भारत से थोड़ा अलग है. मलेशिया में दिवाली को हरी दिवाली कहा जाता है. इस देश के लोग दिवाली के दिन की शुरुआत शरीर पर तेल लगाकर करते हैं. इसके बाद मंदिर में जाकर पूजा करते हैं. मलेशिया में पटाखे जलाने की इजाजत नहीं हैं, इसलिए यहां के लोग एक दूसरे को गिफ्ट्स, मिठाई और ढेर सारी शुभ कामना देकर दिवाली का त्योहरा मनाते हैं.

Diwali 2018: दिवाली की रात करें ये उपाय, दूर होंगी सभी समस्याएं

  • 5/10

मॉरीशस- मॉरीशस की 50 फीसदी आबादी हिंदुओं की है. यही कारण है कि यहां दिवाली की रौनक देखने को बनती है. दिवाली के दिन यहां पब्लिक हॉलीडे होता है.

  • 6/10

नेपाल- नेपाल में दिवाली को तिहार कहा जाता है. नेपाल में भारत की दिवाली के अवसर पर घरों को सजाया जाता है. एक दूसरे को गिफ्ट्स दिए जाते हैं. मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है. दिवाली नेपाल का दूसरा सबसे बड़ा त्योहार है.

Advertisement
  • 7/10

श्रीलंका-  श्रीलंका में हिंदुओं की आबादी बहुत ज्यादा है. इस कारण यहां दिवाली का त्योहार बहुत धूम से मनाया जाता है.

  • 8/10

कनाडा- सभी जानते हैं की कनाडा में पंजाबी लोगों की आबादी बहुत ज्यादा है, जिस कारण कनाडा को छोटा पंजाब भी कहा जाता है. अब आप इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि कनाडा में कितने उत्साह के साथ दिवाली का त्योहार मनाया जाता होगा.

  • 9/10

सिंगापुर- भारत के अलावा अगर किसी देश में दिवाली का त्योहार बड़ी धूम से मनाया जाता है तो वह सिंगापुर है. भारत की तरह ही यहां दिवाली के त्योहार पर घरों में रंगोलियां बनाई जाती हैं. घर, बाजारों में हर जगह रंग-बिरंगी रोशनी और सजावट की जाती है.

Advertisement
  • 10/10

यूनाइटेड किंगडम (U.K)- यूके के कई शहरों में खासकर बर्मिंघम में दिवाली के जश्न की रौनक देखने लायक होती है. यहां भी भारतीय लोग बड़े पैमाने पर रहते हैं. भारत की तरह ही यहां दिवाली का त्योहार मनाया जाता है.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement