Advertisement

लाइफस्टाइल

शरीर का इस्तेमाल करें लड़कियां, अजीब सलाह पर फंसी लव गुरु

प्रज्ञा बाजपेयी
  • 24 मई 2018,
  • अपडेटेड 11:56 AM IST
  • 1/10

सोशल मीडिया यूं तो अपनी बात रखने का एक जरिया है. लेकिन चाइना की मशहूर लव गुरु अयावावा ने रिलेशनशिप पर लड़कियों को ऐसी सलाह दे डाली जिससे उनका अकाउंट ही सस्पेंड ही कर दिया गया.

  • 2/10

यांग बिंगयांग नाम की ये लड़की सोशल मीडिया पर अयावावा लव गुरु के नाम से मशहूर है. दरअसल, अयावावा ने चाइना के ट्विटर विबो पर महिलाओं को लेकर एक विवादास्पद टिप्पणी कर दी थी.

  • 3/10

यांग ने अपने एक ऑफलाइन वर्कशॉप में लोगों को बताया था कि युद्ध के समय जापानी सेना महिलाओं का 'सेक्स स्लेव' की तरह उपयोग करती थी. 

Advertisement
  • 4/10

उनहोंने इन महिलाओं को 'कम्फर्ट विमेन' कहकर संबोधित किया और कहा कि क्या 'कम्फर्ट विमेन' कभी दुखी होती हैं? उनका कहना था कि युद्ध के दौरान पुरुष तो गोली खाकर मर जाते थे, लेकिन स्त्रियां अपने शरीर का फायदा उठा कर जिंदा रहती थीं.

  • 5/10

विबो पर 3 मिलियन फॉलोवर वाली अवायाया ने आगे कहा कि ये 'कम्फर्ट विमेन' अपने लड़की होने का फायदा उठाकर पुरुष उत्पीड़कों के खिलाफ जी लेती थीं. 

  • 6/10

उनका कहना है कि हर तरह का फायदा आपके पास बिना रुके आता रहेगा जब तक आप अपने महिला होने का लाभ लेती रहेंगी.

Advertisement
  • 7/10

हालांकि 35 साल की इस इंटरनेट लव गुरू ने बाद में अपने बयान पर माफी भी मांगी और लिखा कि अब वो ऐसा कुछ भी नहीं कहेंगी. उन्होंने अपनी सफाई में कहा कि एक रिलेशनशिप ब्लॉगर होने के नाते उनकी इस बात को ज्यादा तूल ना दिया जाए. 

  • 8/10

लेकिन फिर बाद में उन्होंने अपने माफी भरे ट्वीट को डिलीट कर दिया. इतना ही नहीं यांग ने फिर एक ट्वीट किया और कहा कि जिंदगी में प्यार और पैसा पाने के लिए महिला होने का फायदा उठाना कोई गलत बात नहीं.

  • 9/10

उनके इस ट्वीट के बाद मनोवैज्ञानिक ली यिन्हें ने उनकी निंदा की. ली ने प्रतिक्रया में लिखा कि यांग महिलाओं को सशक्त बनाने कि बजाय उन्हें कमजोर कर रहीं हैं. उन्होंने कहा कि यांग महिलाओं को अपने शरीर का गलत इस्तेमाल करना सिखा रही हैं, जो की सरासर गलत है.

Advertisement
  • 10/10

तो वहीं यांग के सोशल मीडिया पर किए गए एक कमेंट ने कई लोगों को उनका दीवाना बना दिया. यांग ने लिखा कि जो महिलाएं मुझसे खूबसूरत हैं वो मेरे जैसी स्मार्ट नहीं हैं और जो मुझसे स्मार्ट हैं वो मेरे जैसी खूबसूरत नहीं है. यांग के इस कमेंट को उनके फैन्स उनकी आत्मशक्ति का प्रदर्शन मान रहे हैं.



Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement