धूप से तपती दीवारों को ऐसे रखें कूल, एसी का लोड होगा कम और आधा हो जाएगा बिजली का बिल

How to make room cool: गर्मियों के मौसम में दोपहर की तेज धूप जब सीधे मकान की दीवारों पर पड़ती है तो कंक्रीट और ईंटें आग की तरह तपने लगती हैं. ये गर्मी घर के अंदर ट्रांसफर होती है जिससे घर भट्ठी की तरह तपने लगता है और एसी-कूलर चलाने पर भी कूलिंग नहीं हो पाती.

Advertisement

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 31 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:54 PM IST

How to make room cool: तेज गर्मी में जब दिनभर की सीधी धूप जब कंक्रीट की दीवारों पर पड़ती है तो कमरा आग की भट्टी की तरह गर्म हो जाता है. दीवारें इतनी बुरी तरह गर्म हो जाती हैं कि मानों उनके पीछे आग जल रही हो. यही वजह है कि रात के वक्त एसी या कूलर चालू करने के बाद भी कमरे जल्दी ठंडे नहीं होते और उमस बढ़ जाती है.

Advertisement

दीवारों की इस तपन को कम किए बिना घर को अंदर से ठंडा रखना नामुमकिन है. लेकिन घबराइए मत इसके लिए आपको घर में कोई बड़ा तोड़-फोड़ करने की जरूरत नहीं है. कुछ बेहद आसान, किफायती और स्मार्ट तरीके अपनाकर आप अपनी दीवारों को धूप से झुलसने से बचा सकते हैं और अपने घर को इस मौसम में भी कूल-कूल रख सकते हैं.

तपती दीवारों को ठंडा रखने की ट्रिक्स

दीवारों पर पानी का छिड़काव: सूरज ढलने के बाद करीब शाम 6-7 बजे के करीब घर की बाहरी दीवारों और ठंडा पानी छिड़कें. इससे कंक्रीट में फंसी हुई हीट इवैपोरेट होकर तुरंत बाहर निकल जाएगी और रात में कमरा जल्दी ठंडा होगा.

वर्टिकल गार्डनिंग और बेल वाले पौधे: जिन दीवारों पर सबसे ज्यादा और सीधी धूप पड़ती है, उस तरफ मनी प्लांट, बोगनवेलिया या अन्य बेल वाले पौधों को चढ़ाएं. पौधों की यह हरी चादर सूरज की सीधी रोशनी को दीवार तक पहुंचने से रोक देती है और नेचुरल कूलिंग देती है.

Advertisement

व्हाइट रिफ्लेक्टिव पेंट: घर की बाहरी दीवारों और छत पर चूना या सोलर रिफ्लेक्टिव पेंट लगाएं. यह पेंट सूरज की हानिकारक यूवी किरणों और लगभग 80% से 90% हीट को वापस रिफ्लेक्ट कर देता है जिससे दीवारें अंदर से गर्म नहीं होतीं.

बांस के पर्दे या ग्रीन नेट: दोपहर के वक्त तपती दीवारों और खिड़कियों को ढकने के लिए बाहरी तरफ से बांस के पर्दे या 75% वाली ग्रीन नेट लटका दें. यह एक बेहतरीन और सस्ता शेड है जो दीवारों को सीधे तपने से बचाता है.

अंदरूनी थर्मल इंसुलेशन: घर के अंदर की तरफ उन दीवारों पर जो सीधे धूप के संपर्क में हैं वहां पर मोटे इंसुलेटेड पर्दे, फॉम-बेस्ड वॉलपेपर या लकड़ी के पैनल का इस्तेमाल करें. यह दीवार की गर्मी को कमरे के अंदरूनी हिस्से में फैलने से रोकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »