Multani Mitti Face Pack: चेहरे पर आएगा पार्लर वाला ग्लो! मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर लगाएं ये चीजें, शीशे जैसा चमकेगा चेहरा

Multani Mitti Face Pack: मुल्तानी मिट्टी भारतीय स्किन केयर का अहम हिस्सा है. आज इस खबर में हम आपको बताएंगे कि अलग-अलग स्किन टाइप के अनुसार मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है. ये फेस पैक स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर कर ग्लोइंग स्किन पाने में मदद करते हैं.

Advertisement
चेहरे पर निखार लाने के लिए मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर लगाएं ये चीजें (Photo- Adobe Stock) चेहरे पर निखार लाने के लिए मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर लगाएं ये चीजें (Photo- Adobe Stock)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 03 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 2:05 PM IST

Multani Mitti Face Pack: हर कोई चाहता है कि वो सुंदर और खूबसूरत दिखे. लेकिन आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अनहेल्दी लाइफस्टाइल, बिजी शेड्यूल, स्ट्रेस और गलत खान-पान की वजह से स्किन से जुड़ी कई समस्याएं होने लगती हैं. अच्छी बात यह है कि घर में मौजूद मुल्तानी मिट्टी इन समस्याओं को दूर कर आपको ग्लोइंग और हेल्दी स्किन पाने में मदद कर सकती है. आज हम आपको बताएंगे कि स्किन टाइप के अनुसार मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक कैसे बनाया जा सकता है.

Advertisement

ऑयली स्किन के लिए मुल्तानी मिट्टी फेस पैक
ऑयली स्किन के लिए मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक बनाने के लिए मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें. अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 10–15 मिनट तक छोड़ दें. सूखने के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें. यह पैक न केवल एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल  करता है, बल्कि स्किन को फ्रेश और साफ भी रखता है.

ड्राई स्किन के लिए मुल्तानी मिट्टी फेस पैक
अगर आपको ड्राई स्किन की समस्या है तो मुल्तानी मिट्टी में दही, दूध और एलोवेरा मिलाकर एक हाइड्रेटिंग फेस पैक बना सकती हैं. इस पैक को चेहरे पर लगाकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर इसे ठंडे पानी से धो लें. यह स्किन को अंदर से मॉइश्चराइज करता है और ड्राईनेस की समस्या को दूर करने में मदद  करता है.

Advertisement

ग्लोइंग स्किन के लिए मुल्तानी मिट्टी फेस पैक
मुल्तानी मिट्टी से बना फेस पैक ग्लोइंग स्किन पाने में आपकी मदद कर सकता है. इसके लिए मुल्तानी मिट्टी में हल्दी, शहद और नींबू का रस अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट तैयार करें. अब इस पैक को चेहरे पर लगाकर 10–15 मिनट तक छोड़ दें. इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें. इस पैक को रेगुलर लगाने से चेहरे पर निखार आता है और स्किन सॉफ्ट व ग्लोइंग नजर आती है.

इन बातों का रखें ध्यान

  • इन फैस पैक को लगाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें. अगर किसी तरह का रिएक्शन हो तो इसे चेहरे पर न लगाएं.
  • फैस पैक को लगाने से पहले चेहरा अच्छी तरह धो लें, उसके बाद ही इसे लगाएं.
  • फैस पैक को धोने के बाद चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें.

डिस्क्लेमर: ये खबर सिर्फ जानकारी के लिए है. अपनी स्किन केयर में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement