IAS अतहर आमिर खान अभी बुडगाम (J&K) के जिला मजिस्ट्रेट एवं डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट कमिश्नर हैं. उनके घर एक बार फिर किलकारियां गूंजी हैं. दरअसल, आईएएस अतहर और उनकी पत्नी डॉ. महरीन काजी दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं. डॉ. महरीन ने सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारी फोटो शेयर करके अपने फैंस के साथ यह गुड न्यूज शेयर की है. इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर होते ही फैंस और उनके करीबी इस कपल को लगातार बधाइयां दे रहे हैं. दोनों की शादी 2022 में हुई थी और तब से यह कपल लगातार सुर्खियों में बना रहता है.
महरीन ने बताया बेटे का क्यूट नाम
डॉ. महरीन काजी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर बच्चे की पहली फोटो शेयर करते हुए नाम बताया है. उन्होंने जो फोटो शेयर की हैं, उसमें उनकी पूरी फैमिली यानी पति और बड़ा बेटा एहान (Ehaan) भी नजर आ रहा है.
फोटोज के साथ महरीन ने अपने छोटे बेटे के नाम का खुलासा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'Ryaan 🩵 08.05.26'. यानी कपल ने अपने दूसरे बेटे का नाम 'रियान' रखा है, जिसका जन्म 8 मई 2026 को हुआ है.
इस खास फोटो में पूरा परिवार ब्लू कलर कॉम्बिनेशन में नजर आ रहा है. डॉ. महरीन ने ब्लू-व्हाइट स्ट्राइप वाली फुल स्लीव्स की शर्ट के साथ व्हाइट कैजुअल ट्राउजर पहना है. वहीं आईएएस अतहर आमिर खान हमेशा की तरह व्हाइट शर्ट और स्टाइलिश सूट-पैंट में काफी हैंडसम दिख रहे हैं. बेटा एहान ने डार्क ब्लू रंग का मैचिंग सेट पहना है.
IAS अतहर और डॉ. महरीन 20 जून 2024 को पैरेन्ट्स बने थे. उस समय भी डॉ. महरीन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर फैंस को बताया था कि ईश्वर ने उन्हें बेटे के रूप में आशीर्वाद दिया है.
साल 2022 में हुई थी शादी
आईएएस अतहर आमिर खान और कश्मीर की रहने वाली डॉ. महरीन काजी साल 2022 में शादी के बंधन में बंधे थे. दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर लंबे समय तक ट्रेंड करते रहे थे.
डॉ. महरीन पेशे से एक क्वालिफाइड डॉक्टर (MD मेडिसिन) होने के साथ-साथ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मॉडल भी हैं. इंस्टाग्राम पर दोनों की अच्छी फैन फॉलोइंग है. अतहर आमिर खान 2015 बैच के आईएएस अफसर हैं और उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया सेकंड रैंक (AIR 2) हासिल की थी.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क