How To Wash Clothes Without Detergent: बिना डिटर्जेंट-साबुन भी धुल सकते हैं कपड़े! घर की इन चीजों से साफ होगी जमी गंदगी

How To Wash Clothes Without Detergent: अगर आपके घर में डिटर्जेंट खत्म हो गया है या आप केमिकल फ्री तरीके से कपड़े धोना चाहते हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. कुछ घरेलू चीजों की मदद से आप बिना साबुन भी कपड़े साफ और फ्रेश रख सकते हैं.

Advertisement
वोदका से भी कपड़ों की धुलाई की जा सकती है. (Photo: ITG) वोदका से भी कपड़ों की धुलाई की जा सकती है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 23 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:25 AM IST

How To Wash Clothes Without Detergent:  जरा सोचिए… आप कपड़े धोने बैठें और तभी पता चले कि डिटर्जेंट खत्म! या फिर आप सोच रहे हों कि अब कपड़ों को केमिकल वाले प्रोडक्ट्स से दूर रखकर कुछ नेचुरल तरीका अपनाया जाए… तो क्या करेंगे? ज्यादातर लोग मानते हैं कि ज्यादा झाग मतलब ज्यादा सफाई होता है. लेकिन सच ये है कि कपड़ों की असली सफाई 'सर्फेक्टेंट' नाम का तत्व करता है, जो जमी गंदगी और तेल को लूज करके पानी के साथ बाहर निकाल देता है. डिटर्जेंट में यही काम करने वाली चीज मौजूद होती है.

अच्छी बात ये है कि अगर आपका डिटर्जेंट या साबुन खत्म हो गई है, तो परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. कपड़ों से हल्की गंदगी और बदबू हटाने के लिए घर में रखी कुछ साधारण चीजें भी काम आ सकती हैं. अगर कपड़े बहुत ज्यादा मैले नहीं हैं, तो बिना डिटर्जेंट के भी उन्हें फ्रेश बनाया जा सकता है. तो चलिए जानते हैं 7 आसान घरेलू टिप्स, जो मुश्किल वक्त में आपकी मदद कर सकते हैं.

1. बेकिंग सोडा से धोना: अगर आप सोचते हैं कि बेकिंग सोडा सिर्फ केक बनाने के काम आता है, तो आप गलत हैं. ये कपड़ों की बदबू दूर करने में भी काफी मददगार है. अगर कपड़ों से पसीने या सीलन की स्मेल आ रही है, तो आधा कप बेकिंग सोडा वॉशिंग मशीन में कपड़ों के साथ डाल दें. ये हल्की गंदगी और दागों को हटाने में मदद करता है. खासकर जिम के कपड़े, मोजे या तौलिए धोते समय ये तरीका अच्छा काम करता है.

Advertisement

2. सफेद सिरका: सफेद सिरका एक आसान और सस्ता घरेलू उपाय है. आधा कप सिरका मशीन में डालने से कपड़ों की बदबू कम होती है और फैब्रिक थोड़ा मुलायम भी हो जाता है. कई लोग सोचते हैं कि सिरके की गंध रह जाएगी, लेकिन सूखने के बाद कोई स्मेल नहीं रहती. ये रंगीन कपड़ों को भी थोड़ा फ्रेश लुक देता है.

3. नींबू का रस: नींबू का रस हल्के दाग कम करने में मदद कर सकता है. इसका इस्तेमाल खासकर सफेद कपड़ों के लिए करना बहुत अच्छा रहता है. आप आधा कप नींबू का रस वॉश में डाल सकते हैं या दाग वाली जगह पर सीधे लगाकर कुछ देर बाद धो सकते हैं. ये कपड़ों को थोड़ा ब्राइट भी बनाता है. हां, ये तरीका थोड़ा महंगा पड़ सकता है, लेकिन पूरी तरह नेचुरल है.

Advertisement

4. बोरैक्स: बोरैक्स एक पाउडर है जो दाग और बदबू कम करने में मदद करता है. आधा कप बोरैक्स मशीन में डालकर कपड़े धो सकते हैं. लेकिन ध्यान रखें, इसका असर थोड़ा तेज होता है, इसलिए धोने के बाद एक बार पानी में दोबारा जरूर निकालें.  

5. डिश वॉशिंग लिक्विड: अगर घर में कुछ भी नहीं है, तो डिश वॉशिंग लिक्विड भी काम आ सकता है. लेकिन इसे इस्तेमाल करने की मात्रा थोड़ी कम रखें. इसे सिर्फ 1 से 2 छोटी चम्मच ही इस्तेमाल करना काफी रहता है. ज्यादा डालने पर मशीन में बहुत झाग बन सकता है और परेशानी हो सकती है.  

6. वोदका: सुनने में बहुत अजीब लग सकता है, लेकिन थोड़ी सी वोदका हल्के गंदे कपड़ों की बदबू कम करने में मदद कर सकती है. पानी और वोदका को बराबर मात्रा में मिलाकर स्प्रे बना लें और कपड़ों पर हल्का छिड़काव करें. फिर हवा में सूखने दें. ध्यान रहे, ये तरीका सिर्फ ताजगी के लिए है, गहरे दाग हटाने के लिए नहीं.

7. हाइड्रोजन पेरॉक्साइड: 3% हाइड्रोजन पेरॉक्साइड सफेद कपड़ों के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. एक कप इसे वॉश में डालकर धोएं. ये खासकर पसीने जैसे दाग हल्के करने में मदद करता है और कपड़ों को थोड़ा चमकदार बनाता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement