Rust Removal Tips: ताले और चाबी में लगी बरसों पुरानी जंग मिनटों में होगी साफ, बस अपनाएं ये आसान विनेगर ट्रिक

घर में रखे पुराने और जंग लगे ताले-चाबी अब बेकार नहीं होंगे. किचन में मौजूद सिर्फ एक सस्ती चीज के इस्तेमाल से आप मिनटों में बरसों पुरानी जंग साफ कर सकते हैं. इस आसान घरेलू नुस्खे से आपके पुराने ताले बिल्कुल नए जैसे चमकने लगेंगे और स्मूथ काम करेंगे.

Advertisement
ताले-चाबी में लगी जंग के कारण वो खुलता नहीं है. (Photo: ITG) ताले-चाबी में लगी जंग के कारण वो खुलता नहीं है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 13 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:40 PM IST

How to remove rust from locks: घर में अक्सर कई ऐसे ताले और चाबियां होती हैं जिन्हें लंबे समय इस्तेमाल न करने के कारण उनमें जंग लग जाती है. जंग लगने के कारण या तो ताले खुलते नहीं या फिर उनकी चाबी अंदर ही फंस जाती है. अधिकतर लोग ऐसे तालों को फेंक देते हैं लेकिन अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है. यदि आपके घर में भी जंग लगे ताले हैं तो हम आपको कुछ ऐसी ट्रिक्स बताएंगे जो कुछ ही मिनटों में जिद्दी जंग को पूरी तरह साफ कर सकती है. 

Advertisement

सफेद सिरका है बेस्ट सॉल्यूशन

यदि आपके ताले या चाबी में जंग लग गई है तो सफेद सिरका इसके लिए रामबाण इलाज है. सिरके में मौजूद एसिडिक प्रॉपर्टीज जंग के साथ केमिकल रिएक्शन करती हैं जिससे मेटल पर जमी जंग ढीली होकर आसानी से निकल जाती है.

इसके लिए आपको छोटे प्लास्टिक के बर्तन में वाइट विनेगर निकालना है और उसमें जंग लगे ताले और चाबी को डुबोकर रखें. अगर जंग हल्की है तो यह कुछ ही मिनटों में असर दिखाने लगेगा वहीं यदि जंग अधइक है तो आपको ताला उसी में छोड़ना पड़ सकता है.

बेकिंग सोडा और नींबू

सफेद सिरके के अलावा बेकिंग सोडा भी जंग हटाने का एक बेहतरीन और सस्ता ऑपशंस है. इसके लिए बेकिंग सोडा में थोड़ा सा पानी या नींबू का रस मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें. इस पेस्ट को ताले और चाबी के जंग वाले हिस्सों पर अच्छी तरह लगा दें. पेस्ट लगाने के करीब 5 से 10 मिनट बाद एक पुराने टूथब्रश या लोहे के जूने से उसे रगड़कर साफ कर लें.

Advertisement

WD-40 स्प्रे

यदि आप किसी घरेलू लिक्विड को भिगोकर रखने का इंतजार नहीं करना चाहते तो बाजार में मिलने वाला WD-40 मल्टी-यूज स्प्रे आपके लिए सबसे फास्ट काम करेगा. यह स्प्रे मेटल के जोड़ों में गहराई तक जाकर जंग को ढीला करता है और साथ ही आने वाले समय में जंग लगने की संभावना को कम करता है. इसे इस्तेमाल करने के लिए ताले के छेद में स्प्रे डालें और फिर चाबी को घुमाएं. आप देखेंगे कि धीरे-धीरे चाबी स्मूद होने लगेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »