Kheere ka thanda Soup: नौतपा की चिलचिलाती गर्मी और तेज धूप में घर से बाहर कदम नहीं रखा जा रहा है और घर भी तप रहा है. इस मौसम में शरीर में गर्मी बढ़ने लगती है, जिससे थकान, डिहाइड्रेशन और स्किन से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं. ऐसे मौसम में अगर डाइट में कुछ ठंडा, हेल्दी और हल्का शामिल कर लिया जाए, तो शरीर अंदर से तरोताजा बना रहता है. खीरा भी उन्हीं सुपरफूड्स में से एक है, जिसे गर्मियों का सबसे अच्छा फूड माना जाता है.
खीरे का सलाद और रायता तो लोग गर्मी के दिनों में खूब बनाकर खाते हैं, लेकिन क्या आपने खीरे का ठंडा सूप पिया है. खीरे का सूप बहुत टेस्टी और हेल्दी होता है और खासकर इसको गर्मी के दिनों में पीना बहुत फायदेमंद रहता है. खीरे के सूप के फायदे तो अनगिनत है, लेकिन अच्छी बात यह है कि इसे बनाना भी उतना ही आसान है. आइए आपको खीरे के सूप की रेसिपी और इसके फायदे बताते हैं.
गर्मी के लिए सुपरफूड है खीरा
खीरे में लगभग 95 प्रतिशत पानी होता है, जो बॉडी को हाइड्रेट रखने में मदद करता है. इसमें विटामिन C, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो स्किन को हेल्दी रखने और पेट को ठंडा रखने में मदद करते हैं. यही वजह है कि गर्मियों में खीरे का सूप तेजी से पसंद किया जा रहा है. अगर आप रोज खीरे का सूप पीते हैं, तो यह शरीर को ठंडक देने के साथ चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने में भी मदद कर सकता है.
खीरे का सूप बनाने के लिए सामग्री
ऐसे बनाएं खीरे का सूप
खीरे का सूप पीने के फायदे
अगर आप भी गर्मियों में खुद को फिट, फ्रेश और एनर्जेटिक रखना चाहते हैं, तो रोजाना एक कटोरी खीरे का सूप अपनी डाइट में जरूर शामिल करें. यह टेस्टी होने के साथ हेल्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क