How to Make Bharwa Parwal: मांग-मांगकर खाएंगे बच्चे! एक बार इस तरीके से बनाएं परवल की सब्जी

लौकी, तोरई और परवल का नाम सुनते ही बच्चे मुंह बना लेते हैं और अगर आपके बच्चे भी परवल खाना पसंद नहीं करते, तो आप एक बार इस आसान भरवा परवल की रेसिपी जरूर ट्राई करें. अगर एक बार यह सब्जी खा लेंगे तो घर के सभी लोग इसकी तारीफ करते नहीं थकेंगे.

Advertisement
परवल की भरवा सब्जी बहुत मजेदार बनती है. (PHOTO:ITG/AI) परवल की भरवा सब्जी बहुत मजेदार बनती है. (PHOTO:ITG/AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 09 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:46 PM IST

How to Make Bharwa Parwal: गर्मियों में मिलने वाली कुछ सब्जियों को देखते ही बच्चे हो या बड़े सभी मुंह बनाने लगते हैं. इस वजह से इन सब्जियों को लोग घर में भी नहीं लाते हैं, लेकिन यह सभी हरी सब्जियां हेल्थ के लिए बहुत जरूरी होती हैं. लौकी, तोरई के अलावा इस मौसम में परवल बाजारों में खूब बिकता है, लेकिन अगर आपके घरवाले भी इसकी सब्जी खाना पसंद नहीं करते हैं तो आप एक बार उन्हें भरवा परवल बनाकर खिलाएं. 

Advertisement

मसालों से भरी यह टेस्टी सब्जी इतनी लाजवाब लगती है कि बच्चे भी बार-बार मांगकर खाएंगे. सबसे अच्छी बात यह है कि यह रोटी, पराठे या दाल-चावल हर चीज के साथ खाने में बढ़िया लगती है. आइए हम आपको भरवा परवल बनाने का आसान तरीका बताते हैं, जिससे सब्जी एकदम लाजवाब बनेगी और खाने वाले को भी मजा आ जाएगा.

भरवा परवल बनाने की सामग्री

इस तरीके से बनाएं भरवा परवल

सबसे पहले बनाएं स्टफिंग 

सबसे पहले परवल को अच्छी तरह धो लें और दोनों किनारे काट दें. अब बीच में हल्का चीरा लगाकर अंदर के बीज निकाल लें. ध्यान रखें कि परवल पूरी तरह कटे नहीं.

इसके बाद उबले आलू को मैश कर लें. एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें और उसमें प्याज डालकर सुनहरा भून लें.

फिर अदरक-लहसुन पेस्ट डालें. अब इसमें हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च, नमक और अमचूर डालकर अच्छी तरह मिलाएं.

आखिर में मैश किए हुए आलू डालें और करीब दो मिनट तक भून लें. फिर गैस बंद करके गरम मसाला मिलाएं.

परवल में भरें मसालेदार स्टफिंग

अब तैयार आलू मसाले को चम्मच की मदद से हर परवल के अंदर भर दें.

सभी परवल भरने के बाद एक कड़ाही में तेल गर्म करें और धीरे-धीरे सभी भरवा परवल उसमें रख दें.

स्लो फ्लेम पर इन्हें ढककर पकाएं. बीच-बीच में पलटते रहें ताकि परवल हर तरफ से अच्छी तरह सिक जाए.

करीब 15-20 मिनट में परवल नरम और हल्के सुनहरे हो जाएंगे. तब आप गैस बंद कर दें.

प्रो टिप:

अगर आप चाहें तो स्टफिंग में थोड़ा सा पनीर या भुना बेसन भी मिला सकते हैं. इससे भरवा परवल का टेस्ट और भी बढ़ जाएगा. ऊपर से हरा धनिया डालकर गर्मागर्म सर्व करें.

Advertisement


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement