Homemade Face Serum: घर पर सस्ते में बनाएं बाजार में हजारों में मिलने वाला सीरम, 50 की उम्र में भी स्किन दिखेगी जवां!

Homemade Face Serum: बढ़ती उम्र के साथ क्या आपके चेहरे की चमक भी फीकी पड़ने लगी है? महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर हजारों खर्च करने के बजाय घर पर ही चावल के पानी, एलोवेरा जेल और विटामिन-ई से नेचुरल एंटी-एजिंग सीरम बनाया जा सकता है. ये झुर्रियों और रूखेपन को दूर कर आपकी स्किन को हमेशा जवां और चमकदार रखेगा.

Advertisement
सीरम में एलोवेरा जेल मिलाने से स्किन मुलायम और फ्रेश बनती है. (Photo: ITG) सीरम में एलोवेरा जेल मिलाने से स्किन मुलायम और फ्रेश बनती है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:04 AM IST

आजकल सभी लोग चाहते हैं कि उनकी स्किन 50 की उम्र में भी 30 जैसी ग्लो करे. ऐसे में वे लोग अपनी स्किन का ख्याल रखने के लिए कोई ना कोई महंगा प्रोडक्ट खरीदते रहते हैं या फिर पार्लर में जाकर ब्यूटी ट्रीटमेंट्स पर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं. अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, जो चाहते हैं कि उनकी स्किन लंबे समय तक मुलायम, चमकदार और जवां दिखे, तो बता दें इसके लिए हर बार महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स या पार्लर ट्रीटमेंट्स पर पैसे खर्च करना जरूरी नहीं होती है.  

Advertisement

आप कुछ घरेलू चीजों की मदद से स्किन को पोषण, नमी और नेचुरल चमक को निखार सकते हैं. खास बात ये है कि इनसे तैयार होने वाला फेस सीरम बनाना बेहद आसान है और इसके लिए ज्यादा समय या खर्च की भी जरूरत नहीं पड़ती. चलिए जानते हैं कैसे घर पर फेस सीरम बनाएं, जो स्किन से झुर्रियां, झाइयां और रूखापन खत्म करके उसे जवां बनाए रखने में मदद करता है.

सिर्फ 3 चीजों से तैयार होगा सीरम
आपको सीरम बनाने के लिए सिर्फ और सिर्फ 3 चीजों की जरूरत होगी.

  • 2 चम्मच चावल का पानी
  • 1 चम्मच एलोवेरा जेल
  • 2 विटामिन-ई कैप्सूल

इन तीनों चीजों को एक बाउल में अच्छी तरह से मिलाएं. आपका सीरम तैयार है. अब इस तैयार मिश्रण को एक साफ कांच की बोतल में भरकर रख लें.

स्किन के लिए क्यों फायदेमंद हैं ये चीजें?

1. चावल का पानी बढ़ाए नेचुरल ग्लो: चावल के पानी में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो स्किन को फ्रेश दिखाने और उसकी चमक बढ़ाने में मदद कर सकते हैं.

Advertisement

2. एलोवेरा रखेगा स्किन को हाइड्रेट: एलोवेरा स्किन को नमी देने के साथ ही उसे मुलायम और फ्रेश बनाए रखने में मदद करता है.

3. विटामिन-ई देगा पोषण: विटामिन-ई स्किन को पोषण देने और उसे हेल्दी बनाए रखने के लिए जाना जाता है. ये स्किन को ड्राई होने से भी बचा सकता है.

ऐसे करें इस्तेमाल
इस सीरम को इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ कर लें. सीरम की कुछ बूंदें चेहरे और गर्दन पर लगाएं. इसके बाद 2-3 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें.

ये सीरम रात में सोने से पहले लगाना सबसे बढ़िया माना जाता है.

इन बातों का रखें ध्यान

  • पहली बार इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें.
  • अगर स्किन पर जलन या लालपन महसूस हो तो इसका इस्तेमाल बंद कर दें.
  • सीरम को हमेशा साफ और सूखी बोतल में ही स्टोर करें.

इस बात का ध्यान रखें कि किसी भी घरेलू नुस्खे का असर रातों-रात नहीं दिखता. अगर आप नियमित रूप से स्किन की देखभाल करते हैं और बैलेंस्ड फूड्स खाते रहें, तो स्किन की चमक और टेक्शचर में धीरे-धीरे सुधार नजर आ सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »