How to clean glasses: बिना कपड़ा रगड़े चश्मा होगा साफ! चमकेगा कांच जैसा, नहीं आएगी एक भी खरोंच

चश्मा पहनने वाले लोग अक्सर लेंस पर जमा धुंधलेपन और उंगलियों के निशानों से परेशान रहते हैं. एक्सपर्ट्स के अनुसार बिना कपड़ा रगड़े भी चश्मे को आसानी से शीशे जैसा चमकाया जा सकता है.

Advertisement
चश्मा साफ करने की सही ट्रिक सभी को पता होना चाहिए. (Photo: AI Generated) चश्मा साफ करने की सही ट्रिक सभी को पता होना चाहिए. (Photo: AI Generated)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 23 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:50 PM IST

How to clean glasses: क्या आपका चश्मा भी बार-बार धुंधला हो जाता है? क्या आप भी इसे साफ करने के लिए अपनी शर्ट के कोने या किसी साधारण कपड़े का इस्तेमाल करते हैं? यदि आपका जवाब हां है तो आपकी यही आदत आपके चश्मे के लैंस को बर्बाद कर रही है. अक्सर लोग सोचते हैं कि कपड़े से रगड़कर चश्मा साफ हो जाता है लेकिन इससे लेंस पर बारीक खरोंचें (माइक्रो-स्क्रैच) आ जाते हैं. इंटरनेशनल एक्सपर्ट्स के मुताबिक, चश्मे को बिना नुकसान पहुंचाए साफ करने का एक बेहद आसान और सुरक्षित तरीका भी मौजूद है जिससे आपके चश्मे को कांच जैसी चमक वापस मिल सकती है.

Advertisement

कपड़े से रगड़ना करें बंद

हेल्थलाइन पर दी गई जानकारी के मुताबिक, चश्मे पर जमी धूल और उंगलियों के निशान हटाने के लिए सूती कपड़े या टिशू पेपर का उपयोग सबसे आम है लेकिन इन चीजों के रेशे काफी खुरदरे होते हैं जो लेंस पर बारीक स्क्रैच डाल देते हैं. समय के साथ ये खरोंचें लैंस को धुंधला कर देती हैं इसलिए चश्मे के लेंस को सूखा कभी नहीं रगड़ना चाहिए.

बिना रगड़े ऐसे चमकाएं चश्मा

चश्मे को पोंछने से पहले गीला करने से उस पर मौजूद धूल के कण आसानी से बह जाते हैं जिससे लेंस पर रगड़ या खरोंच लगने का खतरा पूरी तरह खत्म हो जाता है.

चश्मे को साफ करने के लिए सबसे पहले अपने हाथों को अच्छे से धो लें. इसके बाद चश्मे को हल्के गुनगुने पानी के नल के नीचे रखें.

अब लेंस के दोनों तरफ लोशन-फ्री डिश सोप की एक छोटी बूंद लगाएं और उंगलियों से हल्के हाथों से लेंस, नोज पैड्स और फ्रेम को गोलाकार मोशन में साफ करें.

Advertisement

इसके बाद चश्मे को दोबारा गुनगुने पानी से अच्छी तरह धो लें ताकि साबुन बाकी न रहे.

चश्मा सुखाने का सही तरीका क्या है?

चश्मे को धोने के बाद हल्के से हिलाकर एक्स्ट्रा पानी निकाल दें. लेंस को सुखाने के लिए किसी भी साधारण तौलिए का इस्तेमाल न करें. धुले हुए चश्मे को केवल एक साफ और सूखे माइक्रोफाइबर कपड़े से हल्के हाथों से पोंछकर सुखाना चाहिए. यह कपड़ा बिना कोई निशान या खरोंच छोड़े नमी को पूरी तरह सोख लेता है.

ये गलतियां करने से बचें

चश्मा साफ करने के लिए थूक का इस्तेमाल कभी न करें क्योंकि इससे बैक्टीरिया फैलते हैं. इसके अलावा नेल पॉलिश रिमूवर या किसी घरेलू लैंस क्लीनर का उपयोग लेंस की सुरक्षात्मक कोटिंग को पूरी तरह नष्ट कर देता है. हमेशा अपने चश्मे को हार्ड केस में ही संभाल कर रखें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »