अमेरिका में 7200 रुपये प्रति किलो मिल रही भिंडी? न्यूट्रिशन से भरपूर भारत की मामूली सब्जी वहां क्यों बनी 'लग्जरी फूड'

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में अमेरिका के सुपरमार्केट में भिंडी के स्नैक्स की कीमत देखकर लोग हैरान हैं, जहां इसकी कीमत करीब 7200 रुपये प्रति किलो तक पहुंच रही है.

Advertisement
अमेरिका के सुपरमार्केट में भिंडी की कीमत आसमान छू रही है. (Photo: AI Generated) अमेरिका के सुपरमार्केट में भिंडी की कीमत आसमान छू रही है. (Photo: AI Generated)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 19 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:26 PM IST

भारत के लगभग हर घर में हफ्ते में एक-दो बार भिंडी की सब्जी जरूर बनती है. भिंडी का स्वाद जितना टेस्टी होता है, उतना ही उसे बनाना आसान होता है क्योंकि उसे अलग-अलग तरह से कम समय में बनाया जा सकता है. आमतौर पर भिंडी बाजार में 40 से 60 रुपये किलो में मिल जाती है. लेकिन क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यही मामूली सी भिंडी जब अमेरिका पहुंचती है तो इसकी कीमत सोने-चांदी के भाव को टक्कर देने लगती है?

Advertisement

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अमेरिका के एक सुपरमार्केट में भिंडी की कीमत देखकर हर कोई हैरान है. वहां यह सब्जी कोई आम डिश नहीं बल्कि एक महंगे और प्रीमियम स्नैक्स के तौर पर बेची जा रही है.

85 ग्राम का पैकेट और इतनी भारी कीमत!

सोशल मीडिया पर एक शख्स ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अमेरिका के एक मार्ट से यह वीडियो शेयर किया है. वीडियो में वह एक शेल्फ के सामने खड़े हैं जहां 'बेटरगुड्स ओकरा चिप्स' (Bettergoods Okra Chips) का एक छोटा सा पैकेट दिखाई दे रहा है. इस पैकेट में फ्राइड और मसालेदार भिंडी है जिसे स्नैक्स की तरह खाया जाता है.

इस 85 ग्राम के पैकेट की कीमत 6.42 यूएस डॉलर यानी करीब 540 रुपये है. इस हिसाब से 1 किलोग्राम भिंडी की कीमत की निकाली जाए तो यह लगभग 7250 रुपये प्रति किलो बैठती है.

Advertisement

आखिर अमेरिका में क्यों इतनी महंगी है भिंडी?

अमेरिकी में भिंडी की इस कीमत के पीछे कई लॉजिस्टिक्स और कमर्शियल कारण हो सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका के अधिकांश हिस्सों में भिंडी की कमर्शियल खेती भारत की तरह बड़े पैमाने पर नहीं होती है.

यूएसए के पर्यावरण और कृषि पैटर्न्स के अनुसार, यह मुख्य रूप से केवल दक्षिणी राज्यों में ही उगाई जा सकती है. इस कारण वहां के सुपरमार्केट्स में ज्यादातर ताजी सब्जियां या तो मेक्सिको जैसे देशों से इंपोर्ट की जाती हैं या फिर उन्हें खास तौर पर प्रोसेस करके बेचा जाता है.

वॉलमार्ट जैसे स्टोर्स पर उपलब्ध ऐसे ब्रांडेड प्रोडक्ट्स में पैकेजिंग, प्रोसेसिंग, इम्पोर्ट ड्यूटी और डिस्ट्रीब्यूशन कॉस्ट जुड़ने की वजह से इनकी कीमतें इतनी बढ़ जाती हैं.

न्यूट्रिशन से भरपूर होती है भिंडी

भिंडी सिर्फ स्वाद में ही बेहतरीन नहीं है बल्कि सेहत के लिए भी एक सुपरफूड की तरह काम करती है. न्यूट्रिशन की बात करें तो इसमें कैलोरी बहुत कम होती है और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हमारे डाइजेशन यानी पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है. भिंडी में विटामिन C और विटामिन K1 प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो हमारी इम्यूनिटी को बूस्ट करने और ब्लड क्लॉटिंग में मदद करते हैं. 

भिंडी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, खासकर पॉलीफेनोल्स हार्ट हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं और शरीर में इन्फ्लेमेशन (सूजन) को कम करते हैं. सबसे खास बात यह है कि इसमें मौजूद लेसदार पदार्थ आंतों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी काफी मददगार होता है.

Advertisement

लोग ले रहे कॉमेंट्स में मजे

वीडियो के वायरल होने के बाद भारतीय यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि इंडिया में लोग भिंडी खाना पसंद नहीं करते और वहां इसे लोग इतने  महंगे दामों पर खरीद रहे हैं. एक यूजर ने कहा, यहां पर ₹50/kg हैं, आप बोलो तो 1 कट्टा (बोरी) डिलेवर करा दूं. अन्य यूजर ने लिखा, अमेरिका में आय भारत की तुलना में बहुत ज़्यादा है इसलिए इतनी महंगी बिक रही है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »