Akhilesh Yadav Birthday: रिंकू सिंह की मंगेतर ने अखिलेश यादव को किया बर्थडे विश, सिल्क साड़ी में सांसद प्रिया लगीं कमाल, Photo

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा सांसद प्रिया सरोज ने इंस्टाग्राम पर उनके साथ अपनी एक फोटो शेयर कर विश किया. इस दौरान प्रिंटेड साड़ी और मिनिमल मेकअप में उनका बेहद सादगी भरा और एलिगेंट एथनिक लुक सोशल मीडिया पर तारीफ बटोर रहा है.

Advertisement
अखिलेश के साथ प्रिया सरोज की फोटो सामने आई है. (PHOTO:ITG/AI) अखिलेश के साथ प्रिया सरोज की फोटो सामने आई है. (PHOTO:ITG/AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 01 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 3:52 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के प्लेयर रिंक सिंह की मंगेतर और सपा सांसद प्रिया सरोज अपनी सादगी के लिए जानी जाती हैं और उनका हर अंदाज लोगों को बहुत पसंद आता है. अक्सर ही वो सूट या साड़ी में दिखाई देती हैं और एक बार फिर वो अपने एलीगेंट लुक की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं. प्रिया सरोज ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन की बधाई दी. 

Advertisement

अखिलेश यादव आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर रिंकू की होने वाली बीवी प्रिया ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. प्रिया ने अखिलेश के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों कुर्सियों पर बैठे हुए स्माइल करते हुए फोटो क्लिक करवा रहे हैं. इस दौरान उनकी सादगी और स्टाइल से भरपूर एथनिक लुक सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आया.

मरून साड़ी में दिखा एलिगेंट अंदाज

इस खास मौके पर प्रिया सरोज ने मरून कलर की प्रिंटेड साड़ी पहनी, जिस पर ब्लैक और बेज रंग का बारीक डिजाइन हो रखा है. साड़ी का ब्लैक बॉर्डर पूरे लुक को क्लासी टच दे रहा है, सिंपल डिजाइन होने के बावजूद यह साड़ी बेहद अट्रैक्टिव लग रही है.

प्रिया ने मोडल सिल्क साड़ी पहनी है, जिस पर बारीक अजरख हैंड ब्लॉक प्रिंटिंग हो रखी है. मोड सिल्क फैब्रिक अपने लाइट वेट और मखमली बनावट के लिए जाना जाता है. इस साड़ी की कीमत करीबन 4 हजार रुपये की है, इतनी सस्ती साड़ी को भी प्रिया ने बेहद सलीके से स्टाइल किया है.

Advertisement

मैचिंग ब्लाउज ने बढ़ाई खूबसूरती

प्रिया ने साड़ी के साथ उसी प्रिंट का एल्बो-लेंथ स्लीव्स वाला ब्लाउज स्टाइल किया है, ब्लाउज का सादा लेकिन स्टाइलिश डिजाइन उनके पूरे लुक को ग्रेसफुल बना रहा है. 

मिनिमल मेकअप में भी लगीं कमाल

उन्होंने अपने लुक को बेहद नेचुरल रखा. हल्का मेकअप, न्यूड टोन और माथे पर छोटी-सी काली बिंदी ने उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा दिए. बिना ज्यादा मेकअप के भी उनका चेहरा काफी फ्रेश नजर आ रहा है.

सिंपल हेयरस्टाइल और मिनिमल एक्सेसरीज

प्रिया सरोज ने बालों को मिडिल पार्टिंग के साथ खुला रखा. हमेशा ही तरह उन्होंने एक्सेसरीज के तौर पर सिर्फ एक क्लासिक रिस्ट वॉच और कुछ सिंपल रिंग्स पहनीं.

सिग्नेचर लुक में दिखे अखिलेश यादव 

तस्वीर में सपा प्रमुख अखिलेश यादव अपने हमेशा वाले अंदाज में सफेद कुर्ता-पायजामा, ब्लैक नेहरू जैकेट और लाल टोपी में नजर आए. अखिलेश यादव को सीएम योगी ने भी जन्मदिन की बधाई दी है. 

काशी में टीना-अदिति संग दिखीं प्रिया

अखिलेश यादव की बेटियों के साथ हाल ही में प्रिया काशी विश्वनाथ के दर्शन करने पहुंची थी, जहां से उनकी कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »