Roti Making Hacks: बिना आटा गूंथे और बिना बेले मिनटों में बनाएं फूली-फूली नरम रोटियां, ये तरीका बनाएगा काम आसान

Roti Making Hacks: रसोई के मुश्किल कामों में आटा गूंथना और रोटी बेलना शामिल होता है. अगर आप भी आटा गूंथने में अलसा जाते हैं और गोल रोटी नहीं बना पाते हैं, तो आज हम आपको एक आसान तरीका बताने वाले हैं. इस तरीके से आप नरम और फूली-फूली रोटियां बना पाएंगे.

Advertisement
आप रोटी बिना आटा गूंथे रोटी बनाने के लिए आटे और बेसन मिलाकर घोल बना सकते हैं. (Photo: ITG) आप रोटी बिना आटा गूंथे रोटी बनाने के लिए आटे और बेसन मिलाकर घोल बना सकते हैं. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:17 AM IST

Roti Making Hacks: सुबह की भागदौड़ हो या ऑफिस से लौटने के बाद की थकान, जिस एक चीज को सोचकर लोगों के पसीने छूटते हैं वो है घंटों खड़े रहकर रसोई में खाना पकाना. गर्मियों में खाना पकाना और ज्यादा मुश्किल हो जाता है क्योंकि मौसम बहुत गर्म रहता है. तपती रसोई में सब्जी काटकर छोंकना फिर भी जल्दी हो जाता है, लेकिन जब आटा गूंथने की बात आती है तो सभी की बैंड बजने लगती है. लोगों को आटा गूंथना और फिर गोल रोटी बेलना बहुत झंझटभरा काम लगता है. अगर आप भी इससे परेशान रहते हैं तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है.  

Advertisement

आज हम आपको रोटी बनाने का एक ऐसा आसान तरीका बताने वाले हैं, जिसमें आटा गूंथने के लिए न हाथ गंदे करने की जरूरत है और न ही बेलने का झंझट. इस तरीके में आपको बस आटे का एक स्मूद घोल बनाना होगा और उसे सीधे तवे पर फैलाना होगा. ऐसा करने पर बिल्कुल नरम, गोल और फूली-फूली रोटियां बना पाएंगे. ये न केवल दिखने में लाजवाब लगती है, बल्कि खाने में भी स्वादिष्ट होती हैं.

क्या है रोटी बनाने का ये आसान तरीका?
इस ट्रिक में आपको गेहूं के आटे का एक स्मूथ घोल तैयार किया जाता है. यही घोल तवे पर डालकर रोटी बनाई जाती है. खास बात ये है कि ये रोटियां दिखने और स्वाद में बिल्कुल उस रोटी जैसी ही लगेगी, जो आटा गूंथकर और बेलकर बनाई जाती है. लेकिन घोल तैयार करके रोटी बनाने में मेहनत आधी लगती है.

Advertisement

कैसे बनाएं परफेक्ट घोल
गोल और फूली रोटी बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में एक कप गेहूं का आटा लें. इसमें थोड़ा सा बेसन मिलाएं, इससे रोटी का स्वाद और टेक्शचर बेहतर होगा. इसके बाद इसमें अपने स्वाद के हिसाब से थोड़ा सा नमक डालें और चाहें तो एक चम्मच तेल भी मिला सकते हैं. अब धीरे-धीरे पानी डालते हुए घोल तैयार करें. ध्यान रखें कि घोल न ज्यादा पतला हो और न ही बहुत गाढ़ा बस इतना कि आसानी से तवे पर फैल जाए और उसमें गांठें न रहें.

रोटी बनाने का तरीका

1.
जब घोल तैयार हो जाए तो ध्यान रखें कि तुरंत रोटी न बनाएं. रोटी बनाने से पहले घोल को ढककर 10–15 मिनट के लिए छोड़ दें. इससे आटा पानी अच्छे से सोख लेता है और घोल और भी स्मूथ हो जाता है. यही स्टेप रोटी को नरम और बिना फटे बनाने में मदद करता है.

2. अब तवा मीडियम आंच पर गर्म करें. अगर तवा बहुत ज्यादा गर्म करेंगे तो रोटी जल सकती है और अंदर से कच्ची रह सकती है. ऐसे में तवा हमेशा मीडियम आंच पर ही गर्म करें.

3. अब एक चम्मच या कलछी से घोल तवे पर डालें और हल्के हाथ से चीले की तरह गोल घुमाते हुए फैलाएं. अगर आपको पतली रोटी पसंद है तो इसे पतला फैलाएं और थोड़ी मोटी पसंद है तो उस तरह फैला लें. 

Advertisement

4. जब रोटी ऊपर से सूखी दिखने लगे और किनारे हल्के उठने लगें, तब उसे पलट दें. दूसरी तरफ से हल्का सुनहरा होने तक पकाएं. बीच-बीच में हल्का दबाने से रोटी अंदर तक अच्छी तरह पकती है और सॉफ्ट रहती है.

5. रोटी दोनों तरफ से सिकने के बाद उसे सीधे गैस की आंच पर रखें. आप देखेंगे कि रोटी गुब्बारे की तरह फूल जाएगी और बिल्कुल रोजाना जैसी बनेगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement