अंडा-पनीर जाएंगे भूल! घर पर ट्राई करें महाराष्ट्र का हाई-प्रोटीन तीखा सोया ठेचा, 15 मिनट में हो जाएगा तैयार

अगर आप तीखे खाने के शौकीन हैं, तो यह सोया ठेचा आपके लिए बेस्ट है, महाराष्ट्र की पारंपरिक डिश आपके लिए बेस्ट है, क्योंकि इसे सोया चंक्स से बनाया जाता है और यह न केवल टेस्ट में लाजवाब होती है, बल्कि प्रोटीन से भी भरपूर है. इसे आप सिर्फ 15-20 मिनट में बनाकर रोटी या भाकरी के साथ एन्जॉय कर सकते हैं.

Advertisement
सोया चंक्स में अंडे से अधिक प्रोटीन होता है. (PHOTO:ITG) सोया चंक्स में अंडे से अधिक प्रोटीन होता है. (PHOTO:ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 23 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:50 PM IST

Maharashtrian Soya Thecha: अगर आप खाने में चटपटा, तीखा और देसी स्वाद पसंद करते हैं, तो महाराष्ट्र की यह तीखी डिश आपके लिए बेस्ट है. इसकी सबसे खास बात यह है कि अगर आपको खाना बनाने का मन नहीं हो तो भी आप झटपट महाराष्ट्र की इस फेमस डिश को बना सकते हैं. प्रियंका चोपड़ा से लेकर जाह्नवी कपूर के मुंह से आपने कई बार ठेचा के बारे में सुना होगा, फिल्म स्टार्स के बीच में हरी मिर्च का ठेचा काफी पॉपुलर है. लेकिन ठेचा का एक और वर्जन है, जिसे खाने से शरीर को ढेर सारा प्रोटीन भी मिलता है. 

Advertisement

ऐसे में महाराष्ट्रियन स्टाइल सोया ठेचा आपके लिए परफेक्ट रेसिपी है, जैसे हरी मिर्च और लहसुन से बनने वाला ठेचा बेहद फेमस है, वैसे ही यह सोया ठेचा उसी टेस्ट को एक ट्विस्ट देता है. प्रोटीन से भरपूर सोया चंक्स के साथ मसालों का तड़का इसे हेल्दी और टेस्टी दोनों बनाता है, इसे आप रोटी, भाकरी, पराठे या सादा दाल-चावल के साथ भी मजे से खा सकते हैं. 

सोया ठेचा के लिए इंग्रेडिएंट्स

  • 1 कप सोया चंक्स
  • 2 चम्मच तेल 
  •  6-7 लहसुन की कलियां
  • 4-5 हरी मिर्च 
  • एक छोटा टुकड़ा अदरक
  • नमक
  • आधा चम्मच हल्दी
  • एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 चम्मच मूंगफली पाउडर 
  •  हरा धनिया
  • नींबू का रस

सोया ठेचा बनाने का तरीका 

  1. सोया ठेचा बनाने के लिए सबसे पहले एक कप सोया चंक्स को गर्म नमक वाले पानी में 10 मिनट भिगो दें.
  2. सोया चंक्स के सॉफ्ट होते ही आप इनको निचोड़कर मिक्सर में पीस लीजिए, ध्यान रहें कि इनको दरदरा ही पीसना है, बिल्कुल पेस्ट जैसा नहीं.
  3. उसके बाद एक कड़ाही में 2 चम्मच तेल गर्म करें, इसमें 6-7 लहसुन की कलियां, 4-5 हरी मिर्च और एक छोटा टुकड़ा अदरक डालकर हल्का सा भून लें. 
  4. इनको अच्छी तरह से भूनने के बाद आप इसमें सोया चंक्स डाल दीजिए और स्लो गैस पर 4 से 5 मिनट के लिए भूनें और इनका कच्चापन खत्म कर दें.
  5. अब इसमें स्वादानुसार नमक, आधा चम्मच हल्दी, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर और थोड़ा सा भुना हुआ मूंगफली पाउडर डालकर मिलाएं.
  6. आखिर में इसमें आप हरा धनिया डाल दीजिए और आप चाहें तो इसका टेस्ट चटपटा बनाने के लिए नींबू का रस भी मिला सकते हैं.

सोया ठेचा की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने में महज 15 से 20 का समय लगता है और सुबह नाश्ते के लिए यह एक बेहतरीन डिश है. 100 ग्राम साबुत सोया चंक्स में 36 ग्राम प्रोटीन होता है और 100 ग्राम पके हुए सोया चंक्स में 52 ग्राम के करीब प्रोटीन मिलता है. इसलिए अंडे और पनीर की बजाय अगर आप सोया चंक्स खाते हैं तो इससे आपको अधिक प्रोटीन मिलता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement