Hotel Style Green Chutney: अब घर बनेगी होटल जैसी गाढ़ी हरी चटनी, बस मिलाएं ये एक खास चीज!

अगर आपकी घर की हरी चटनी होटल जैसी मजेदाक नहीं बनती, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. इस आसान रेसिपी और कुछ सीक्रेट टिप्स की मदद से आप घर पर ही गाढ़ी, स्वादिष्ट और लंबे समय तक हरी रहने वाली होटल स्टाइल हरी चटनी तैयार कर सकते हैं.

Advertisement
धनिया-पुदीना की चटनी में बर्फ डालें. (PHOTO:ITG) धनिया-पुदीना की चटनी में बर्फ डालें. (PHOTO:ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 29 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:20 PM IST

How to Make Hotel Style Green Chutney: भारतीय खाने में हरी चटनी का खास मतलब होता है. समोसे, पकौड़े, पराठे, सैंडविच या चाट, हर चीज के साथ इसका टेस्ट शानदार लगता है. कई लोग घर पर चटनी तो बनाते हैं, लेकिन उसमें होटल जैसी खुशबू, गाढ़ापन और टेस्ट नहीं आ पाता. होटल या रेस्टोरेंट की हरी चटनी का कलर भी लंबे समय तक हरा रहता है और उसका टेस्ट बिल्कुल अलग होता है. 

Advertisement

दरअसल, होटल और रेस्टोरेंट में मिलने वाली हरी चटनी का टेस्ट और टेक्सचर उसमें मौजूद सही सामग्री के इस्तेमाल की वजह से होती है.अगर आप भी चाहते हैं कि घर पर बनी चटनी बिल्कुल बाजार जैसी लगे, तो यह आसान तरीका आपके बहुत काम आएगा.

ताजा सामान का करें इस्तेमाल

टेस्टी हरी चटनी बनाने के लिए सबसे जरूरी है आप फ्रेश समानों का इस्तेमाल करें. इसके लिए एक बड़ा गुच्छा हरा धनिया लें और उसमें थोड़ी पुदीने की पत्तियां मिलाएं. पुदीना अगर आप चटनी में डालते हैं तो इससे ठंडक और शानदार खुशबू मिलती है. अब इसमें दो से तीन हरी मिर्च, थोड़ा अदरक, चार से पांच लहसुन की कलियां और स्वादानुसार नमक डालें.

भुना जीरा है असली सीक्रेट

अगर आप होटल जैसा टेस्ट चाहते हैं, तो चटनी में भुना हुआ जीरा जरूर मिलाएं. यह चटनी का फ्लेवर पूरी तरह बदल देता है, इसके अलावा कई होटल चटनी को गाढ़ा और क्रीमी बनाने के लिए थोड़ी भुनी मूंगफली या दही भी मिलाते हैं. इससे चटनी का टेक्सचर बेहतर होता है और टेस्ट भी बढ़ जाता है.

Advertisement

चटनी का रंग हरा रखने का आसान तरीका

घरों में अक्सर हरी चटनी थोड़ी देर बाद काली पड़ने लगती है, इससे बचने के लिए मिक्सर में पीसते समय एक से दो बर्फ के टुकड़े और थोड़ा नींबू का रस डालें. बर्फ चटनी को गर्म होने से बचाती है और उसका रंग लंबे समय तक हरा बनाए रखती है, जरूरत के हिसाब से थोड़ा पानी डालकर चटनी को बारीक पीस लेता है.

इस तरीके से डिब्बे में करें स्टोर

तैयार हरी चटनी को आप एयरटाइट कंटेनर में भरकर फ्रिज में पूरे दो से तीन दिन तक आसानी से स्टोर किया जा सकता है. आप इसको घर के देसी खाने के साथ-साथ जंक फूड के साथ भी मजे के साथ खा  सकते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »