Quick Cooking Hack: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सबसे बड़ी परेशानी यही है कि लोगों के पास किसी भी चीज का समय बहुत कम होता है. ऐसे में खाना बनाना लोगों को बहुत बड़ा काम लगता है. बात ये भी है कि उनके पास खाना बनाने का समय भी नहीं होता है. अक्सर ऑफिस से लौटने के बाद किचन में लंबा समय बिताना कई लोगों के लिए मुश्किल हो जाता है. ऐसे में अगर आपको कोई बता दे कि सिर्फ 30 मिनट में पूरी थाली तैयार हो सकती है, तो शायद यकीन करना थोड़ा मुश्किल लगे.
लेकिन एक आसान किचन मेथड से चावल, दाल, आलू की सब्जी, चटनी, सलाद और पापड़ सब कुछ बहुत कम समय में तैयार किया जा सकता है. खास बात ये है कि इसमें ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती और खाना भी बेहद स्वादिष्ट बनता है. चलिए जानते हैं कैसे आप महज 30 मिनट में पूरी थाली तैयार कर सकते हैं.
एक कुकर में बनेंगे चावल, दाल और आलू
सबसे पहले एक कप चावल और आधा कप तूर दाल को अच्छी तरह धो लें. चावलों को ज्यादा देर भिगोने की जरूरत नहीं है, बस 5 मिनट पानी में रहने दें. अब प्रेशर कुकर में आधा कप दाल डालें और उसमें करीब 2 कप पानी, आधा चम्मच हल्दी और नमक डाल दें.
इसके बाद कुकर के अंदर एक स्टील का बर्तन रख दें और उसमें एक कप चावल और डेढ़ कप से थोड़ा ज्यादा पानी डालें. इसके साथ ही चावल में थोड़ा नमक और थोड़ा घी भी डाल दें ताकि वो चिपके नहीं और वो खिले-खिले बनें.
अब इसी बर्तन के पास कुछ आलू भी रख दें ताकि वे भी साथ में उबल जाएं. बर्तन को हल्का ढक दें और कुकर को तेज आंच पर 4 सीटी लगने तक पकाएं.
इस तरह एक ही कुकर में तीन चीजें साथ में तैयार हो जाएंगी.
सीटी आने तक तैयार करें चटनी
जब तक कुकर में सीटी आ रही हो, उसी समय धनिया-लहसुन की स्पाइसी चटनी बना लें. इसके लिए आपको मिक्सर में डालना होगा
इन सभी को पीसकर चटनी तैयार कर लें. ये चटनी खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देती है.
फटाफट तैयार करें फ्रेश सलाद
अब सलाद तैयार करने की बारी है. सलाद के लिए ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है. बस प्याज को रिंग्स में काट लें, गाजर को लंबा काट लें, खीरा और चुकंदर भी काटकर रख लें.
जितने आप ये सब करेंगे इतने कुकर में 1-2 सीटी आ चुकी होगी और आपका सलाद भी तैयार हो जाएगा.
प्याज-टमाटर का झटपट मसाला तैयार करें
अब कढ़ाई में थोड़ा सरसों का तेल गर्म करें. तेल गर्म होने पर उसमें जीरा, थोड़ी सरसों, सूखी लाल मिर्च, करी पत्ता और कटी हुई हरी मिर्च डालें.
इसके बाद इसमें बारीक कटा प्याज डालकर तेज आंच पर भूनें. जब प्याज हल्का ट्रांसपेरेंट हो जाए तो अदरक-लहसुन पेस्ट डालें और थोड़ा भूनें. फिर कटे हुए टमाटर और नमक डालकर तब तक पकाएं जब तक मसाला पेस्ट जैसा न हो जाए.
इसी मसाले से बनेंगी दाल और आलू की सब्जी
जब कुकर ठंडा हो जाए तो उसमें से पकी हुई दाल, चावल और उबले आलू निकाल लें. अब जो मसाला तैयार किया था उसे दो हिस्सों में बांट लें.
दाल ऐसे करें तैयार
मसाले का एक हिस्सा दाल में डाल दें. अगर दाल ज्यादा गाढ़ी हो तो थोड़ा पानी डालकर उसमें थोड़ा पानी डालकर उसे सही कंसिस्टेंसी में ले आएं. फिर ऊपर से घी, हींग, जीरा, लहसुन और सूखी लाल मिर्च का तड़का लगाएं. इससे दाल में हल्की स्मोकी खुशबू आ जाएगी.
आलू की झटपट सब्जी
मसाले के दूसरे हिस्से में हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और धनिया पाउडर डाले.
इसके हल्का भुन जाने के बाद थोड़ा पानी डालें और कटे हुए उबले आलू डाल दें. ऊपर से थोड़ा गरम मसाला डालकर सब्जी तैयार कर लें.
आखिर में ऐसे तैयार करें पूरी थाली
अब बस पापड़ को तवे पर सेक लें और सारी चीजों को थाली में सजाकर परोसें. कुछ ही समय में आपकी थाली तैयार होगी जिसमें होंगे:
खिले-खिले चावल
स्मोकी दाल तड़का
चटपटी आलू की सब्जी
स्पाइसी गार्लिक चटनी
फ्रेश सलाद
कुरकुरा पापड़
इसकी सबसे अच्छी बात ये है कि ये पूरी थाली लगभग आधे घंटे में बनकर तैयार हो जाती है और स्वाद भी कमाल का होता है. अगर आप भी रोज की भागदौड़ में जल्दी और स्वादिष्ट खाना बनाना चाहते हैं, तो ये आसान किचन ट्रिक जरूर ट्राई कर सकते हैं.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क