Besan ka Halwa Recipe: मीठा खाने का है मन? मिनटों में बनाएं बेसन का टेस्टी हलवा, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा रेसिपी

Besan ka Halwa Recipe: अगर आप मीठा खाने के शौकीन हैं और घर पर झटपट बनने वाली कोई स्वादिष्ट डिश तलाश रहे हैं तो बेसन का हलवा एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. आज हम आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे आप बेहद आसानी से घर पर बना सकते हैं.

Advertisement
घर पर बनाएं मुंह में घुल जाने वाला बेसन का हलवा (Photo-ITG) घर पर बनाएं मुंह में घुल जाने वाला बेसन का हलवा (Photo-ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 25 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:26 PM IST

Besan ka Halwa Recipe: बेसन का हलवा एक ऐसी पारंपरिक स्वीट डिश है, जिसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. चाहे कोई त्योहार हो, घर में कोई छोटी-मोटी खुशी हो या फिर कुछ मीठा खाने का मन हो बेसन का हलवा हमेशा सबकी पहली पसंद होता है. दानेदार टेक्सचर और देसी घी की खुशबू से भरपूर यह हलवा न सिर्फ खाने में टेस्टी होता है, बल्कि इसे घर पर आसानी से बनाया भी जा सकता है. आइए जानते हैं कि घर पर मुंह में घुल जाने वाला टेस्टी बेसन का हलवा कैसे बनाया जाता है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

Advertisement

बेसन का हलवा बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?

1 कप बेसन
1 कप दूध
1 कप चीनी
1/3 कप (लगभग 70 ग्राम) घी
4 छोटी इलाइची
1 टेबल स्पून पिस्ते

बेसन का हलवा बनाते कैसे हैं?

  1. बेसन का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में घी गर्म करें. अब इसमें बेसन डालें और कम गैस पर लगातार चलाते हुए सुनहरा और खुशबूदार होने तक भून लें.
  2. जब बेसन अच्छी तरह भुन जाए, तब इसमें दूध डालें और लगातार चलाते हुए कुछ मिनट तक पकाएं. इसके बाद गैस बंद कर दें और मिश्रण को कुछ देर के लिए ढककर रख दें.
  3. इस बीच पिस्ते को बारीक काट लें. साथ ही, इलायची को छीलकर उसका पाउडर तैयार कर लें.
  4. अब एक पैन में थोड़ा घी गर्म करें. इसमें चीनी, पानी और इलायची पाउडर डालकर चीनी के घुलने तक पकाएं और हल्की चाशनी तैयार कर लें.
  5. तैयार चाशनी में भुना हुआ बेसन डालें और कलछी की मदद से अच्छी तरह मिलाते हुए मैश करें, ताकि कोई गांठ न रहे.
  6. अब मिश्रण को मीडियम गैस पर लगातार चलाते हुए पकाएं. जब हलवा गाढ़ा होकर कड़ाही का तला छोड़ने लगे, तब गैस बंद कर दें.
  7. तैयार बेसन के हलवे को कटे हुए पिस्तों से गार्निश करें और गरमा-गरम परोसें.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »