इन तली हुई चीजों के सेवन से बढ़ता है मौत का खतरा, स्टडी का दावा

हाल ही में हुई एक स्टडी की रिपोर्ट में बताया गया है कि आप अगर नियमित तौर पर तली हुई चीजों का सेवन करते हैं तो ये आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

प्रज्ञा बाजपेयी

  • नई दिल्ली,
  • 28 जनवरी 2019,
  • अपडेटेड 12:31 PM IST

आप भी अगर फ्राई चिकन और फिश खाने के शौकीन हैं तो सावधान हो जाएं, क्योंकि आपका यह शौक आपके जीवन को खतरे में डाल सकता है. जी हां, U.S में मेनॉपॉज के बाद महिलाओं पर हुई एक स्टडी की रिपोर्ट में बताया गया है कि नियमित तौर पर तली हुई मछली या चिकन खाने वाली महिलाओं में दूसरी महिलाओं के मुकाबले जल्दी मौत होने का खतरा 13 फीसदी अधिक होता है.

Advertisement

यह स्टडी ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में प्रकाशित की गई है. इस स्टडी के मुताबिक, तली हुई मछली, चिकन या दूसरी तली हुई चीजों का कम सेवन करने से लोगों की सेहत में सुधार आ सकता है. शोधकर्ताओं के मुताबिक, कोई भी खाने की चीज जब तली जाती है, तो वो फैट एब्जॉर्ब कर लेती है. वहीं, तलने के बाद खाने की चीज ज्यादा क्रंची हो जाती है, जिसका लोग जरूरत से ज्यादा सेवन कर लेते हैं और कई बीमारियों की गिरफ्त में आ जाते हैं. 

पिछली कई स्टडी की रिपोर्ट में भी यह बात साबित हो चुकी है कि तली हुई चीजों का अधिक सेवन करने से टाइप-2 डायबिटीज और दिल की बीमारी होने का खतरा अधिक होता है. लेकिन यह पहली ऐसी स्टडी है, जिसमें तली हुई चीजों के सेवन का संबंध मौत के बढ़ते हुए खतरे से बताया गया है.

Advertisement

इस स्टडी के लिए शोधकर्ताओं की टीम ने 50 से 79 वर्ष  की लगभग 107,000 महिलाओं की खाने की आदतों की जांच की. इसमें स्टडी में शामिल सभी महिलाओं से पूछा गया कि वो किन चीजों को कितना सेवन करती हैं.

नतीजों में सामने आया कि तली हुई चीजों का अधिक सेवन करने से महिलाओं में जल्दी मौत होने का खतरा भी अधिक होता है. स्टडी की रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि तला हुआ चिकन खाने से जल्दी मौत होने का खतरा 13 फीसदी तक बढ़ जाता है, जबकि दिल की बीमारी का खतरा 12 फीसदी तक अधिक होता है.

Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »