क्रिकेट के मैदान पर छक्के-चौके जड़कर तमाम रिकॉर्ड्स बनाने वाले सचिन तेंदुलकर का परिवार इन दिनों अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी की वजह से लगातार लाइमलाइट में बना हुआ है. हाल ही में सारा तेंदुलकर ने अर्जुन-सानिया की शादी की अनदेखी तस्वीरें शेयर कर भाई-भाभी के लिए एक खास मैसेज लिखा. इसकी चर्चा अभी खत्म भी नहीं हुई थी कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर शेयर की जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया.
दरअसल, सारा ने अपनी भाभी सानिया चंडोक संग तस्वीर शेयर की है. अर्जुन तेंदुलकर संग शादी के बाद ये सानिया की पहली तस्वीर है. इस तस्वीर में वो अपनी ननद सारा के साथ जिम में पसीना बहाती और मस्ती करती नजर आई हैं. इस तस्वीर में सारा और सानिया का कैजुअल लुक नजर आ रहा है.
पिलाटे एकेडमी में 'गर्ल गैंग' की मस्ती
सारा तेंदुलकर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक कोलाज शेयर किया है, जिसमें वो सानिया चंडोक और अपने एक दोस्त के साथ अंधेरी स्थित पिलाटे एकेडमी में नजर आ रही हैं. सारा ने कैप्शन में सानिया और अपने दोस्त को 'माय फेवरेट्स' बताया है. वर्कआउट के बाद दोनों को हेल्दी स्मूदी एंजॉय करते हुए देखा जा सकता है.
सारा और सानिया का जिम लुक
तस्वीर में सारा और तेंदुलकर परिवार की नई नवेली दुल्हन, दोनों का स्टाइल स्टेटमेंट काफी कूल और फंकी लग रहा है. सारा हमेशा की तरह अपने मिनिमल लुक में नजर आईं. उन्होंने लाइट ब्लू कलर का फिटेड को-ऑर्ड सेट पहना था, जो उन पर काफी सूट कर रहा था. स्लीक पोनी और नो-मेकअप लुक में सारा की नेचुरल ब्यूटी निखर कर आ रही थी.
तेंदुलकर फैमिली की नई नवेली बहुरानी सानिया का लुक काफी रिलैक्स्ड और स्पोर्टी था. उन्होंने ओलिव ग्रीन कलर की जिप-अप हुडी और ब्लैक लेगिंग्स पहनी थी. अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने बालों को खुला छोड़ा हुआ था. उन्होंने न ही सिंदूर लगाया हुआ था और न ही मेकअप किया हुआ था. हालांकि, उनके चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान थी.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क