क्यों गुलाबी रंग का है इस झील का पानी! जैसे किसी ने मिल्क रोज भर दिया हो!

दुनिया की कुछ झीलों का पानी गुलाबी दिखाई देता है, जिसका कारण प्राकृतिक रूप से मौजूद सूक्ष्म जीव और शैवाल हैं. ये जीव खास पिगमेंट छोड़ते हैं, जिससे पानी का रंग बदल जाता है. ऑस्ट्रेलिया की लेक हिलियर जैसी झीलें इस अनोखे प्राकृतिक रहस्य का शानदार उदाहरण हैं.

Advertisement
गुलाबी झीलें प्रकृति का एक अनोखा और खूबसूरत उदाहरण हैं. ( Photo: Pexels) गुलाबी झीलें प्रकृति का एक अनोखा और खूबसूरत उदाहरण हैं. ( Photo: Pexels)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:38 AM IST

दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं, जो अपनी अनोखी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं. कहीं नीले पानी के झरने होते हैं, तो कहीं बर्फ से ढकी पहाड़ियां. लेकिन क्या आपने कभी ऐसी झील के बारे में सुना है, जिसका पानी गुलाबी रंग का हो? जी हां, यह सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लगता है, लेकिन यह बिल्कुल सच है. दुनिया में कुछ झीलें ऐसी हैं, जिनका पानी गुलाबी दिखाई देता है. पहली नजर में ऐसा लगता है जैसे किसी ने पानी में रंग या दूध में गुलाब मिला दिया हो.

Advertisement

कहां है यह गुलाबी झील?
ऐसी सबसे मशहूर झील है लेक हीलर, जो ऑस्ट्रेलिया में स्थित है. यह झील अपने चमकीले गुलाबी रंग के लिए दुनिया भर में जानी जाती है. खास बात यह है कि इसका रंग दूर से देखने पर और भी ज्यादा गहरा और सुंदर लगता है.
 


पानी गुलाबी क्यों दिखता है?
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर इस झील का पानी गुलाबी क्यों होता है? इसका कारण कोई केमिकल या इंसानी मिलावट नहीं है, बल्कि यह पूरी तरह प्राकृतिक है. वैज्ञानिकों के अनुसार, इस झील में कुछ खास तरह के सूक्ष्म जीव पाए जाते हैं. इनमें मुख्य रूप से दुनालिएला सालिना नाम की शैवाल और कुछ बैक्टीरिया शामिल होते हैं. ये जीव लाल और गुलाबी रंग के पिगमेंट बनाते हैं, जिसकी वजह से पानी गुलाबी दिखाई देता है.

Advertisement

धूप और नमक का भी है असर
इस झील के पानी में नमक की मात्रा बहुत ज्यादा होती है. जब तेज धूप पड़ती है, तो ये सूक्ष्म जीव और ज्यादा सक्रिय हो जाते हैं और ज्यादा रंग छोड़ते हैं.इसी वजह से झील का रंग और भी गहरा गुलाबी दिखाई देने लगता है.

क्या यह पानी खतरनाक है?
बहुत से लोगों के मन में यह सवाल आता है कि क्या इस झील का पानी नुकसानदायक होता है? वैज्ञानिकों का कहना है कि यह पानी जहरीला नहीं होता, लेकिन इसमें नमक की मात्रा बहुत ज्यादा होती है. इसलिए इसे पीना या इस्तेमाल करना सही नहीं है.

    दुनिया में कुछ झीलें ऐसी भी होती हैं, जिनका पानी गुलाबी रंग का दिखाई देता है. जैसे- हट लैगून – यह ऑस्ट्रेलिया में स्थित है. यहां पानी में मौजूद खास तरह के छोटे-छोटे जीव (शैवाल) की वजह से पानी गुलाबी दिखता है. लेक रेटबा- यह अफ्रीका के सेनेगल देश में है. यहां पानी में ज्यादा नमक और सूक्ष्म जीवों के कारण इसका रंग गुलाबी हो जाता है. इन सभी झीलों में भी लगभग यही कारण होता है- सूक्ष्म जीव और ज्यादा नमक.

    पर्यटकों के लिए आकर्षण
    गुलाबी झीलें देखने में इतनी खूबसूरत होती हैं कि ये पर्यटकों के लिए बड़ा आकर्षण बन चुकी हैं. लोग दूर-दूर से इन झीलों को देखने और फोटो खिंचवाने के लिए आते हैं. सोशल मीडिया पर भी इन झीलों की तस्वीरें खूब वायरल होती हैं.

    ---- समाप्त ----

    Read more!
    Advertisement

    RECOMMENDED

    Advertisement
    Latest News in Hindi »